विटामिन ए सेवन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

आंखों की रोशनी से लेकर मजबूत इम्युनिटी तक, जानिए शरीर के लिए विटामिन A का पूरा रोल

Vitamin A immunity: विटामिन A आंखों की रोशनी, त्वचा की सेहत और मजबूत इम्युनिटी के लिए बेहद जरूरी होते है। जानिए विटामिन ए के कई फायदे, कमी के लक्षण और इसे पाने के बेहतर स्रोत के बारे में पूरी जानकारी।

दीपिका पाल

Eye Health Nutrients: शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऊर्जा, विटामिन और खनिजों की जरूरत होती है। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में विटामिन A का नाम आता है जो शरीर के लिए पूरी तरह से फायदेमंद होता है। यह केवल आंखों की रोशनी ही नहीं, बल्कि त्वचा, इम्युनिटी, हड्डियों और आंतरिक अंगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी माना जाता है। आज की तेज़-रफ्तार जिंदगी और बदलती डाइट में विटामिन A की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसका असर सीधे सेहत पर पड़ता है। इसकी कमी से आंखें ही नहीं कई और स्वास्थ्य समस्याओं पर असर पड़ता है।

आंखों के लिए क्यों जरूरी है विटामिन A

विटामिन A आंखों के रेटिना के सही कामकाज के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर सबसे पहले आंखों पर असर दिखाई देता है। रात में कम दिखना (नाइट ब्लाइंडनेस), आंखों में सूखापन, जलन और खुजली इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में आंखों की रोशनी तक जाने का खतरा रहता है। विटामिन A कॉर्निया को नमी देता है और दृष्टि को बनाए रखने में मदद करता है।

इम्युनिटी और संक्रमण से बचाव

आज के समय में मजबूत इम्युनिटी सबसे बड़ा ट्रेंड और जरूरत बन चुकी है। विटामिन A शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसकी पर्याप्त मात्रा शरीर को जुकाम, खांसी, बुखार और अन्य वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में सहायक होती है।

त्वचा, हड्डियां और आंतरिक अंग

विटामिन A त्वचा की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इससे त्वचा का रूखापन कम होता है और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है। इसके अलावा, यह फेफड़ों और आंतों की अंदरूनी सतह को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। हड्डियों के विकास और मजबूती में भी विटामिन A का योगदान माना जाता है।

जानिए क्या होते है विटामिन A के स्रोत

विटामिन A शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों तरह के खाद्य पदार्थों से मिल सकता है।

शाकाहारी स्रोत: गाजर, शकरकंद, पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, कद्दू

डेयरी उत्पाद: दूध, घी, मक्खन

मांसाहारी स्रोत: अंडा, मछली, लीवर

जानिए कैसे करें डाइट में शामिल

  • यहां पर आप विटामिन ए को किसी भी तरीके से शामिल कर सकते है।
  • रोज़ की डाइट में रंग-बिरंगी सब्जियों को शामिल करें।
  • विटामिन A फैट-सॉल्यूबल है, इसलिए इसे थोड़े हेल्दी फैट (जैसे घी या तेल) के साथ लें।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट न लें, क्योंकि अधिक मात्रा नुकसानदायक हो सकती है।
  • बच्चों और गर्भवती महिलाओं में इसकी कमी के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

संतुलित आहार और सही जानकारी के साथ विटामिन A की जरूरत पूरी की जा सकती है, जिससे आंखों की रोशनी और संपूर्ण स्वास्थ्य लंबे समय तक बना रहता है।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

30 दिन की मेहनत पर पानी में फेरने की साजिश! अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, एकजुट रहकर बचाएं आंदोलन

भारत को चाहिए दूसरा स्वतंत्रता संग्राम, सोनम वांगचुक की चेतावनी ने बढ़ाई नेताओं की धड़कनें! जनता से मांगी मदद

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना

RSS पर नकेल कसने की तैयारी में कर्नाटक सरकार? सरकारी जमीनों के इस्तेमाल पर नए बिल को मंजूरी, मचा बवाल