सुबह-सुबह गलती से भी न करें ये काम (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सुबह-सुबह गलती से भी न करें ये काम, वरना हेल्थ का हो जाएगा बुरा हाल!

Healthy Morning Routine:सुबह उठते ही की जाने वाली गलत आदतें आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं। जानिए कौन-सी आदतें तुरंत छोड़नी चाहिए और स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं।

सीमा कुमारी

Morning Habits For Health: सुबह की शुरुआत अगर सही तरीके से की जाए तो पूरा दिन ऊर्जा, सकारात्मकता और अच्छे स्वास्थ्य से भरा रहता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों इस बात पर जोर देते हैं कि सुबह उठते ही अपनाई जाने वाली आदतें हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती हैं।

लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुबह उठते ही कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं।

  • सुबह उठते ही चिंता में डूबना

जानकारों का कहना है कि, कई लोग सुबह उठते ही काम, पैसे या जिम्मेदारियों की चिंता में डूब जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है, जब मन सबसे शांत और सकारात्मक होता है। इस समय तनाव स्ट्रेस लेने से मानसिक ऊर्जा कमजोर हो जाती है। विज्ञान भी मानता है कि सुबह-सुबह तनाव लेने से कोर्टिसोल हार्मोन असंतुलित हो जाता है, जिससे नींद, पाचन और इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगले दिन की योजना रात में बनाकर सुबह को शांत रखें।

  • खाली पेट चाय या कॉफी पीना

आपको बता दें, अधिकतर लोग उठते ही चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं, जो पेट और नर्वस सिस्टम के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते है कि, चाय या कॉफी पीने से पाचन अग्नि कमजोर होती है। डॉक्टर भी मानते हैं कि इससे एसिडिटी, गैस और दिल की धड़कन बढ़ने की समस्या हो सकती है। सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना बेहतर माना जाता है।

  • नाश्ता छोड़ देना

आयुर्वेद में नाश्ते को दिन का सबसे जरूरी भोजन बताया गया है, क्योंकि यह शरीर की पाचन शक्ति को सक्रिय करता है। विज्ञान भी कहता है कि नाश्ता छोड़ने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे मोटापा, कमजोरी और ब्लड शुगर जैसी समस्याएं होने लगती हैं। सुबह हल्का और पौष्टिक नाश्ता जैसे फल, दलिया, दही या अंकुरित अनाज जरूर लें। लेकिन, आजकल कई लोग देर से उठने के कारण नाश्ता छोड़कर सीधे ऑफिस या स्कूल चले जाते हैं। जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।

  • उठते ही मोबाइल या टीवी देखना

सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉल करना या टीवी देखना आज कल लोगों की पहली प्राथमिकता बन गई है। आयुर्वेद में इसे मन को अशांत करने वाला बताया गया है। विज्ञान के अनुसार सुबह के समय स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है और दिमाग जल्दी थक जाता है। इसकी जगह ध्यान, प्राणायाम या किताब पढ़ना दिमाग को शांत और एकाग्र बनाता है।

  • बिना वार्म-अप के व्यायाम करना

कुछ लोग सुबह उठते ही भारी व्यायाम या तेज दौड़ लगाने लगते हैं। आयुर्वेद और चिकित्सा विज्ञान दोनों मानते हैं कि नींद के बाद मांसपेशियां अकड़ी हुई होती हैं। बिना वार्म-अप के व्यायाम करने से मांसपेशियों में खिंचाव और चोट का खतरा बढ़ जाता है। पहले हल्की स्ट्रेचिंग, योग या प्राणायाम करना जरूरी है।

  • धूप और ताजी हवा से दूर रहना

सुबह की हल्की धूप और ताजी हवा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। देर तक कमरे में बंद रहना विटामिन-D की कमी और आलस्य को बढ़ाता है। सुबह कुछ समय खुली हवा में टहलना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

  • सही आदतें अपनाएं, सेहत पाएँ

अगर सुबह की शुरुआत सही आदतों से की जाए तो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों यही कहते हैं कि छोटी-छोटी सुबह की आदतें लंबे समय में बड़े फायदे देती हैं।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

लाल किले से PM मोदी का मेगा शो: 80वें स्वतंत्रता दिवस का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी, जानें कब क्या होगा

Census 2027: सरकार ने जारी किया 40 सवालों का हाउसहोल्ड शेड्यूल, जानिए 17 अगस्त से कैसे करें सेल्फ-इन्यूमरेशन

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात