चेहरे पर सूजन (सौ. एआई) 
हेल्थ

Health Tips: क्या आप भी सुबह उठते ही सूजे हुए चेहरे से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें इसकी असली वजह

Morning Face Puffiness: सुबह उठते ही चेहरे की सूजन कई लोगों के लिए आम समस्या बन गई है। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ नमक की वजह मान लेते हैं लेकिन असली कारण अक्सर इसके विपरीत होते हैं।

प्रीति शर्मा

Causes of Face Swelling: क्या सुबह उठते ही चेहरा सूजा हुआ नजर आता है? लाख कोशिशों के बावजूद सूजन कम नहीं हो रही? ज्यादातर लोग इसे ज्यादा नमक खाने का नतीजा मानते हैं लेकिन अक्सर कारण इसके विपरीत होता है। कम नमक या पानी का सेवन, नींद की कमी, शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन मुख्य वजहें हो सकती हैं।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ नमक कम करके या डाइयूरेटिक्स लेकर सूजन दूर करने की कोशिश कर रहा है तो वह असली समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। शरीर सूजन, पेट फूलने और इन्फ्लेमेशन के जरिए कुछ संकेत देता है। इन संकेतों को समझना और सुनना जरूरी है।

चेहरे की सूजन के पीछे का कारण

न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि नमक को पूरी तरह दोष देने की बजाय शरीर की असली जरूरतों पर ध्यान दें। कम नमक लेने से भी डिहाइड्रेशन हो सकता है जिससे चेहरा और शरीर में सूजन बढ़ जाती है। इसी तरह पानी की कमी भी सूजन का बड़ा कारण बनती है। नींद पूरी न होना और तनाव हार्मोन को प्रभावित करते हैं जिससे चेहरे पर सूजन दिखाई देती है।

कारण को समझना है जरूरी

हमारा शरीर सिस्टमैटिक तरीके से काम करता है। जब वह सूजन या इन्फ्लेमेशन दिखाता है तो वह कुछ गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा होता है। सिर्फ लक्षणों को दबाने की बजाय मूल कारण समझें और समझदारी से इलाज करें। स्वस्थ आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और संतुलित जीवनशैली अपनाने से इस समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है। यह जानकारी उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी है जो सुबह उठते ही सूजे हुए चेहरे से परेशान रहते हैं और तुरंत नमक कम करने लगते हैं।

बचाव के लिए क्या करें

एक्सपर्ट के सलाह के अनुसार नमक को पूरी तरह दोष देने के बजाय अपने डेली रूटीन का विश्लेषण करें। संतुलित आहार, 7-8 घंटे की गहरी नींद और पर्याप्त हाइड्रोजन ही इस समस्या का असली समाधान है।  अगर समस्या बनी रहती है तो इसे मामूली न समझ कर छोड़ने की गलती न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध