हरियाणा के रेवाड़ी में हाईवे पर एक के बाद एक भिड़ीं 4 बसें...कई लोग घायल, कोहरे से विजिविलिटी जीरो 
हरियाणा

हरियाणा के रेवाड़ी में हाईवे पर एक के बाद एक भिड़ीं 4 बसें...कई लोग घायल, कोहरे से विजिविलिटी जीरो

Rewari Bus Accident: हरियाणा में रविवार सुबह कोहरे के कारण एक के बाद एक 3 से 4 बस आपस में टकरा गईं। जिससे कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अर्पित शुक्ला

Haryana News: घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एनएच 91 पर आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए, जिससे कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर भारी जाम लग गया, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में हटाकर खुलवाया।

इसके अलावा, हरियाणा के रेवाड़ी में भी कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना हुई। रेवाड़ी के गांव गुरावड़ा के पास तीन से चार बसें आपस में टकरा गईं। हादसा मुख्य रूप से कम विजिबिलिटी के कारण हुआ, जब एक बस रेवाड़ी से झज्जर की ओर जा रही थी और वह एक अन्य बस से टकरा गई। इसके बाद, दो और वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

कोहरे का असर पूरे उत्तर भारत में

ठंड के मौसम के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे का असर देखा जा रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में रविवार सुबह विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मथुरा में कोहरे का असर

मथुरा में रविवार सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। विशेष रूप से मथुरा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। हाईवे पर चल रहे छोटे और बड़े वाहनों के चालक कोहरे के कारण अधिक सावधानी बरतते हुए अपनी गाड़ियों की गति कम कर रहे थे। कई स्थानों पर दृश्यता 20 से 30 मीटर तक सिमट गई, जिसके कारण कई वाहन चालक हाईवे किनारे अपने वाहन खड़े कर कोहरा छंटने का इंतजार कर रहे थे।

सावधानी बरतने की आवश्यकता

कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, और वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। पुलिस और संबंधित विभागों ने जनता से अपील की है कि वे बिना आवश्यकता के सड़क पर न निकलें और अपनी यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज