हरियाणा की 'साइको चाची' का खौफनाक सच जान दहल जाएगा दिल 
हरियाणा

'सुंदर बच्चा' दिखा तो मौत! 'साइको चाची' की खूबसूरती से नफरत और खूनी जश्न का खेल जान कांप जाएगी रूह

Haryana के पानीपत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। यहां पुलिस ने एक ऐसी साइको चाची को गिरफ्तार किया है जो बच्चों की मासूमियत और सुंदरता की दुश्मन बन गई थी।

सौरभ शर्मा

Haryana Crime News: हरियाणा के पानीपत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। यहां पुलिस ने एक ऐसी साइको चाची को गिरफ्तार किया है जो बच्चों की मासूमियत और सुंदरता की दुश्मन बन गई थी। जलन और मानसिक विकृति की हद यह थी कि उसने सुंदर दिखने वाले चार बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला। हैरत की बात यह है कि इस खूनी खेल में उसने अपने सगे बेटे को भी नहीं बख्शा और उसे भी मौत की नींद सुला दिया।

यह पूरा राज तब खुला जब नौल्था गांव में एक शादी समारोह के दौरान 1 दिसंबर को छह साल की बच्ची विधि का शव संदिग्ध हालात में एक टब में मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि टब बच्ची की लंबाई से काफी छोटा था, जिसमें डूबना नामुमकिन था। ऊपर से बाथरूम का दरवाजा भी बाहर से बंद था। पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले तो घर में पूनम ही आती-जाती दिखी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जो सच उगला, उसने पुलिस और परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी।

खूबसूरती से नफरत और खूनी जश्न

पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी पूनम एक साइको किलर है जिसे खूबसूरती से चिढ़ थी। उसे लगता था कि उससे सुंदर कोई नहीं होना चाहिए। जब भी वह किसी सुंदर बच्चे को देखती, उसके मन में जलन की आग लग जाती थी। साल 2023 में उसने सोनीपत के बोहड गांव में अपनी ननद की बेटी को पानी की हौद में डुबोकर मारा। किसी को शक न हो, इसलिए इस निर्दयी मां ने अपने सगे बेटे को भी उसी हौद में डुबो दिया। परिवार इसे हादसा मानकर भूल गया। इसके बाद 2025 में उसने अपने मायके सिवाह गांव में भी अपनी एक भतीजी को इसी तरह मारा। हैरानी की बात है कि हत्या करने के बाद वह असामान्य खुशी दिखाती थी और जश्न मनाती थी।

36 घंटे में खुला गहरा राज

सीआईए-वन की टीम ने महज 36 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के लिए यह केस बेहद संवेदनशील था क्योंकि आरोपी ने अपना अपराध छिपाने के लिए अपने ही बेटे की बलि दे दी थी। फिलहाल आरोपी महिला पुलिस की हिरासत में है और उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या उसने इनके अलावा भी किसी और बच्चे को अपना शिकार बनाया है। सुंदर बच्चों के प्रति ऐसी नफरत और जलन के चलते की गई यह सीरियल किलिंग पूरे हरियाणा में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर