-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Indian Citizen Stabbed To Death In Ottawa Canada Suspect In Police Custody
कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू से हत्या! ओटावा में सनसनी, पुलिस की हिरासत में एक संदिग्ध
- Written By: सौरभ शर्मा
कनाडा में एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी कनाडा की राजधानी में स्थित भारतीय उच्चायोग ने दी।

कनाडा पुलिस (सोर्स -सोशल मीडिया)
ओटावा: कनाडा के ओटावा में एक भारतीय नागरिक की चाकू से हत्या कर दी गई है। इस मामले में पलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, इस बात की जानकारी कनाडा में भारतीय उच्चायोग के द्वारा दी गई है। भारतीय उच्चायोग के बताया यह घटना रॉकलैंड में हुई है। अभी मारे गए एक व्यक्ति के बारे मे किसी तरह की कोई जानकारी नहीं हैं। उच्चायोग ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी है।
कनाडा के ओटावा शहर के निकट एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह घटना रॉकलैंड में हुई, हालांकि उसने मारे गए व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
ओटावा के निकट रॉकलैंड में हुई घटना
उच्चायोग ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की हत्या किए जाने की घटना से हम बहुत दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। इसमें कहा गया है, हम स्थानीय सामुदायिक संगठन के माध्यम से शोक संतप्त परिजन को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निकट संपर्क में हैं। जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है उसकी अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
NATO Spy: बेल्जियम में नाटो मिलिट्री हेडक्वार्टर में जासूसी? कनाडा की महिला इंटर्न हुई गिरफ्तार
Canada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
ट्रंप ने कनाडा पर फोड़ा 50% का टैरिफ बम, ट्रेड वॉर की आहट से वैश्विक बाजार में मची खलबली
क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने क्या कहा
एक खबर के अनुसार, ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से ठीक पहले रॉकलैंड में लालोंडे स्ट्रीट के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह स्थल ओटावा शहर से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर क्या आरोप लगाए गए हैं। ओपीपी ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। सीटीवी न्यूज ने ओपीपी के हवाले से कहा, चूंकि हम जांच के शुरुआती चरण में हैं, इसलिए कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती।
( ऐजेंसी इनपुट के साथ )
Indian citizen stabbed to death in ottawa canada suspect in police custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास
Jul 27, 2026 | 08:30 AMExplainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
Jul 27, 2026 | 08:26 AMPhoto: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
Jul 27, 2026 | 08:23 AMमुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी को दी 163 करोड़ रुपये की सौगात, नए कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल का लोकार्पण
Jul 27, 2026 | 08:18 AMपुणे में बारिश के बीच बढ़ा डेंगू का खतरा, जुलाई में मिले 192 संदिग्ध मरीज; PMC ने नागरिकों को किया सतर्क
Jul 27, 2026 | 08:17 AMCommonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
Jul 27, 2026 | 08:13 AMबाहुबली स्टाइल में End होगी रामायण, नितेश तिवारी ने बताया क्यों सस्पेंस पर खत्म होगी फिल्म
Jul 27, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














