गुरुग्राम में पूर्व वायु सेना अधिकारी पर जानलेवा हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
हरियाणा

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

Kargil Veteran Attacked in Gurugram: गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता ने पार्किंग अटेंडेंट पर हमला करने और धमकी देने के आरोप लगाए।

अक्षय साहू

Attack on Op Safed Sagar Veteran in Gurugram: गुरुग्राम में एक पार्किंग अटेंडेंट ने विवाद में कारगिल युद्ध के दिग्गज और भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड  ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर लोहे की रॉड से हमला किया है। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर पर चोटें आई हैं और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने पार्किंग अटेंडेंट पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता की शिकायत के मुताबिक, यह घटना गुरुवार, 10 सितंबर की करीब 8 बजे की है। वह अपने परिवार को एक रेस्टोरेंट में छोड़ने के बाद अपनी कार से मैग्नम ग्लोबल पार्क पहुंचे, जहां पार्किंग स्टाफ ने उन्हें बार-बार वैलेट एरिया, बेसमेंट और मल्टी-लेवल पार्किंग के बीच घुमाया और आखिर में उन्हें अपनी गाड़ी पार्क करने से मना कर दिया। जिसके बाद उनमें विवाद हुआ और पार्किंग अटेंडेंट ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। 

पार्किंग को लेकर विवाद के बाद जानलेवा हमला

कारगिल युद्ध में ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा रहे अमित कुमार गुप्ता ने गुरुग्राम के सेक्टर 65 थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपने परिवार को रेस्टोरेंट में छोड़कर कार पार्क करने के लिए मैग्नम ग्लोबल पार्क पहुंचे, तो वहां मौजूद स्टाफ ने पहले उन्हें बार-बार वैलेट एरिया, बेसमेंट और मल्टी-लेवल पार्किंग के बीच घुमाया और फिर कार पार्क करने से इनकार कर दिया। 


ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि, इसके बाद जब उन्होंने अपनी कार रिवर्स करने की कोशिश की तो मामला और बिगड़ गया। एक पार्किंग अटेंडेंट ने गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिसका मकसद उसकी आगे की विंडशील्ड तोड़ना था। जब गुप्ता कार से बाहर निकले और विरोध किया, तो अटेंडेंट ने उन्हें रॉड से मारा। गुप्ता ने आगे बताया कि इस हमले के उनके सिर और हाथ में चोट आई। जिससे वह खून से लथपथ और घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और दूसरे पार्किंग स्टाफ उनकी मदद के लिए आगे नहीं आए।

पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशाना 

गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल करने के बावजूद, करीब आधे घंटे तक कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आखिरकार एक शेफ ने बीच-बचाव करके उनकी जान बचाने में मदद की।

इसके बाद गुप्ता को गंभीर हालत में एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल ले जाया गया। टूटी हुई कोहनी की सर्जरी हुई, जिसके दौरान टूटी हुई हड्डी को ठीक करने के लिए प्लेट्स डाली गईं।

हॉस्पिटल पर झूठी रिपोर्ट बनाने का आरोप 

रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन ने गुरुग्राम पुलिस और हॉस्पिटल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल ने एक झूठी मेडिको-लीगल केस (MLC) रिपोर्ट तैयार की, जिसमें उनके सिर से खून बहने या कोहनी में गंभीर चोट का जिक्र नहीं था। अपनी शिकायत में  गुप्ता ने आरोपी पार्किंग अटेंडेंट के खिलाफ हत्या की कोशिश और गंभीर चोट पहुंचाने से जुड़ी सख्त धाराओं के तहत तुरंत FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल