गोपाल इटालिया। 
गुजरात

आप विधायक गोपाल इटालिया को शख्स ने मारा जूता, फिर महिला ने जो किया... Video Viral

Gopal Italia: गुजरात में AAP विधायक गोपाल इटालिया पर एक सार्वजनिक सम्मेलन के दौरान जूता फेंका गया है। घटना तब हुई, जब इटालिया मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पीटा है।

रंजन कुमार

Gopal Italia News: गुजरात के जामनगर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गोपाल इटालिया पर गुजरात जोड़ो यात्रा से संबंधित एक सार्वजनिक सम्मेलन में जूता फेंका गया। यह घटना तब हुई, जब इटालिया सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्टेज के पास बैठा एक आदमी अचानक खड़ा हुआ और एक जूते को विधायक पर फेंका। एक महिल कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने जूता फेंकने वाले आदमी को पकड़कर पिटाई कर दी। वहां खड़ी पुलिस ने तुरंत हमला करने वाले युवक को हिरासत में लिया।

जामनगर में हुई पब्लिक मीटिंग में विधायक गोपाल पर जूता किसने फेंका, उसे लेकर चारों तरफ चर्चा शुरू हो गई। बताया जाता है कि छत्रपाल सिंह जडेजा नाम के शख्स ने जूता फेंका। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर काफी पीटा है। इस दौरान पुलिस छत्रपाल को भीड़ से छुड़ाकर वहां से ले गई।

प्रदीप सिंह जडेजा पर फेंके गए जूते का लिया बदला

मार्च 2017 में गोपाल इटालिया ने गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता फेंका था। घटना के 8 साल बाद गोपाल पर जूता फेंकने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस हिरासत में छत्रपाल ने कहा कि उन्होंने उसी घटना का बदला लिया है।

चप्पल फेंकने से जनता का भला नहीं होगा

आप विधायक पर जूता फेंकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीति गलियारे में भी इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। आप विधायक ने फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। विधायक ने कहा कि भाजपा सत्ता में है, उनके पास पुलिस-प्रशासन और पूरा सिस्टम है। आम आदमी पार्टी को रोकना चाहते हैं तो जनता का काम करें। ऐसे हमला करने और चप्पल फेंकने से जनता का भला नहीं होगा।

आप के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं: केजरीवाल

आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आप की बढ़त लोकप्रियता ने भाजपा और कांग्रेस को हिला दिया है। हमारी पार्टी भाजपा की नाकामियों पर सवाल करती है, लेकिन दर्द कांग्रेस को हो रहा है। क्यों भाई? दिल्ली के पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ये हमला बताता है कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस अब आप के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है। मगर, दोनों पार्टियों सुन लें, आप के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला