गुजरात के पावागढ़ में दर्दनाक हादसा (सौजन्य सोशल मीडिया) 
गुजरात

गुजरात: पावागढ़ में दर्दनाक हादसा, रोपवे टूटने से 6 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल

Pavagadh Accident: गुजरात के पंचमहल जिले के पावागढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

पूजा सिंह

Major Accident in Pavagadh: शनिवार को गुजरात के पंचमहल जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पावागढ़ शक्तिपीठ में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें में 6 लोगों की मौत हो गई है।  बताया जा रहा है कि, पावागढ़ में रोपवे के लिए निर्माण सामग्री ले जा रही ट्रॉली टूट कर गिरने से यह हादसा हुआ है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। पंचमहल के डीएसपी डॉ. हर्ष दुधाट ने हादसे की पुष्टी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादस तब हुआ जब पावागढ़ में कंस्ट्रक्शन का सामान ले जाने वाले रोपवे का तार अचानक टूट गया। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो मजदूर और दो अन्य लोग शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, मांचा से निज मंदिर तक निर्माण कार्य चल रहा था। जहां निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए रोपवे चलाया जा रहा था। इसी  दौरान  दोपहर 3:30 पर अचानक रोपवे की रस्सी टूट गई और रोपवे नीचे गिर गया। हादसा के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पावागढ़ के एसपी हरेश दूधात ने बताया कि शुरुआती जांच में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एसपी के मुताबिक पोस्टमार्टम के लिए सभी शवों को अस्पताल भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है।

मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम

अगले आदेश तक रोपवे के संचालन पर रोक

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और तेज हवाओं के चलते प्रशासन ने रोपवे का संचालन भी रोक दिया है। फिलहाल यह आदेश अगली सूचना तक लागू रहेगा। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में डर का महौल है।

श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल

हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में शोक और दहशत का माहौल है। बता दें कि प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पावागढ़ शक्तिपीठ हैं, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन का कहना है कि, हादसे की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार