सांकेतिक तस्वीर 
गुजरात

गुजरात में तबाही की आहट? राजकोट में 11 घंटे के भीतर 7 बार डोली धरती, स्कूलों में छुट्टी

Rajkot Earthquake: राजकोट जिले के जेतपुर, धोराजी और उपलेटा में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार सात झटके महसूस किए गए। सबसे तीव्र झटका सुबह 6:19 बजे 3.8 तीव्रता का था।

अर्पित शुक्ला

Gujarat Earthquake: गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। लगातार आ रहे इन झटकों के कारण स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के डेटा के अनुसार, भूकंप के झटके शुक्रवार सुबह महसूस किए गए। सबसे तेज झटका सुबह 6:19 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। इसके बाद, सुबह 8:34 बजे तक कुल 7 भूकंपीय झटके महसूस किए गए।

सुबह 6:19 से 8:34 बजे तक भूकंप के झटकों का सिलसिला

  • 06:19 बजे: 3.8 तीव्रता का भूकंप (सबसे तीव्र झटका)
  • 06:56 बजे: 2.9 तीव्रता का भूकंप
  • 06:58 बजे: 3.2 तीव्रता का भूकंप
  • 07:10 बजे: 2.9 तीव्रता का भूकंप
  • 07:13 बजे: 2.9 तीव्रता का भूकंप
  • 07:33 बजे: 2.7 तीव्रता का भूकंप
  • 08:34 बजे: एक और झटका महसूस हुआ

भूकंप का केंद्र और गहराई

आईएसआर के मुताबिक, इन भूकंपों का केंद्र मुख्य रूप से उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व (ईएनई) दिशा में था। गुजरात के राजकोट में आए इस भूकंप की गहराई 6.1 किलोमीटर से 13.6 किलोमीटर के बीच रही। इससे पहले, गुरुवार रात 8:43 बजे इसी क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

भूकंप आने पर क्या करें

  • अपने घर को भूकंपरोधी बनाने के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियर से सलाह लें
  • दीवारों और छत में मौजूद दरारों की समय पर मरम्मत कराएं
  • खुले शेल्फ दीवार से अच्छी तरह बांधें और भारी सामान निचले शेल्फ पर रखें
  • एक आपातकालीन किट तैयार रखें
  • परिवार के साथ मिलकर निजी आपदा प्रबंधन योजना बनाएं
  • ‘झुको, ढको और पकड़ो’ तकनीक का अभ्यास करें

जानमाल का नुकसान नहीं

लगातार आ रहे भूकंप के झटकों के कारण जेतपुर, धोराजी और उपलेटा के ग्रामीण इलाकों में लोग डर के कारण घरों में रहने के बजाय सड़कों और खेतों की ओर भाग गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इन भूकंपीय गतिविधियों से अब तक किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है।

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात