गुजरात ATS की कार्रवाई (एआई जनरेटेड) 
गुजरात

ATS का बड़ा एक्शन: गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लगीं UAPA की सख्त धाराएं

Gujarat ATS UAPA Action: गुजरात ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमपी और गुजरात से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। UAPA के तहत सभी आतंकियों पर केस दर्ज किया गया है।

अमन मौर्या

Jaish E Mohammed Terrorists Arrested: गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वे गुजरात में अपनी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद का एक सक्रिय नेटवर्क बनाने पर काम कर रहे थे। गुजरात ATS के अनुसार, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ UAPA की धाराओं 13, 17, 18, 38, 39 और BNS की धाराओं 148, 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सक्रिय आतंकी नेटवर्क की हो रही थी तैयारी

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी आरोपी गुजरात में अपनी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद का एक सक्रिय नेटवर्क तैयार कर रहे थे। गुजरात ATS के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है। आठो आरोपी गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।

आरोपियों की पहचान इस प्रकार है

  • अहमद, पिता अब्दुल्ला गाजीवाला
  • इब्राहिम, पिता मोहम्मद हुसैन घाघा
  • मुदस्सिर, पिता अब्दुल्ला गाजीवाला
  • जकारिया दुर्रानी, ​​पिता मोहम्मद अम्मार घाघा
  • मुफ्ती फैजान, पिता इस्माइल दौवा
  • मोहम्मद अमीन शेरा
  • मोहम्मद अब्दुल, पिता रहमान सावदी
  • बिलाल मोहम्मद, पिता अम्मार घाघा
गुजरात ATS की कार्रवाई (एआई जनरेटेड)

देश में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की थी प्लान

गुजरात एटीएस ने जानकारी दी कि तीन आरोपी चिखली और सिद्धपुर के मदरसों से जुड़े पाए गए। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपी आतंकी संगठन के लिए एक सक्रिय आतंकी नेटवर्क तैयार कर रहे थे। आशंका है कि इसका उद्देश्य गुजरात समेत देश के कई अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था।

UAPA के तहत केस दर्ज

एटीएस ने आठों आरोपियों को गिरफ्तार करके गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13, 17, 18, 38, 39 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148, 61 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

संदिग्धों से पूछताछ जारी

एटीएस द्वारा गिरफ्तार संदिग्धों से जांच टीम लगातार पूछताछ कर रही है। टीम उनके लोगों को भर्ती करने की कोशिश, कॉटैक्ट, फंडिंग के सोर्स और आतंकी नेटवर्क से जुड़े साजिशों का पता लगाने कोशिश कर रही है।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक