शमा परवीन को गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार  
गुजरात

10000 लोगों में ऑनलाइन जिहाज घोल रही थी शमा परवीन, गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार

Shama Parveen Ansari: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने भारत में आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट के विचारों का प्रचार करने के आरोप में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।

पूजा सिंह

Shama Parveen Ansari Arrested : प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के राष्ट्र विरोधी प्रोपेगैंडा का प्रचार करने के आरोप में झारखंड के कोडरमा कि रहने वाली शमा परवीन अंसारी को बेंगलुरु से गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि शमा परवीन अंसारी फोन और ईमेल के जरिए पाकिस्तानी गुर्गों के संपर्क में थीं और अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थी।

एटीस के अधिकारियों का कहना है कि शमा परवीन अंसारी सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह और जिहाद के लिए लोगों को उकसा रही थी। वह नफरत संदेशों को फैलाकर धार्मिक उन्माद और हिंसा भड़काना चाहती थी। वह बेंगलुरु में अपने छोटे भाई के साथ रहती थी, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लाया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिहादी विचारों का करती थी प्रचार

बताया जा रहा है कि शमा अंसारी दो फेसबुक पेज और एक इंस्टाग्राम अकाउंट चला रही थी, जिसमें सामूहिक रूप से 10000 फॉलोअर्स थे। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वह AQIS और अन्य प्रचारकों के विचार को लोगों के बीच साझा करती थी। साथ ही AQIS नेता मौलाना असीम उमर, मर चुके अलकायदा विचारक अनवर अल-अवलाकी और लाहौर के लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज के भाषणों के वीडियो शेयर किए जाते थे। इनमें गजवा-ए-हिंद, काफिरों पर हमले और भारत सरकार के खिलाफ नफरती संदेश होते थे।

फोन और ईमेल के जरिए पाकिस्तान के संपर्क में थी

इसके साथा ही अधिकारियों का यह भी कहना है कि शमा परवीन अंसारी फोन और ईमेल के जरिए पाकिस्तान में कुछ लोगों के साथ संपर्क में थी। 23 जुलाई को एटीएस ने दिल्ली, नोएडा, अहमदाबाद और गुजरात से चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर जिहादी विचारों के वीडियो को साझा करने का आरोप है। एटीएस ने कहा कि इन वीडियो में भारतीय मुस्लिम युवाओं को देश के लोकतंत्र को खारिज करके सशस्त्र विद्रोह करके शरिया कानून लागू करने के लिए उकसाया जाता था।

ऑनलाइन जिहाद का नेटवर्क चलाती थी शमा

अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से एक दिल्ली निवासी मोहम्मद फइक भी था, जिसने जिहाद और भारत में आतंकी हमलों के लिए उकसाने वाले वीडियो शेयर किए थे। जांच में पता चला कि उसने दो फेसबुक और एक इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो लिए थे। अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों पेज को शमा अंसारी चला रही थी। इसके बाद गुजरात एटीएस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों और कर्नाटक पुलिस के सहयोग से बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। एटीएस अब शमा से पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में थी और 'ऑनलाइन जिहाद' का पूरा नेटवर्क किस तरह चल रहा था।

झारखंड में SIR पर सरकार का विरोध, 38% मतदाताओं के प्रभावित होने का दावा; प्रक्रिया रोकने की मांग

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी