प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)  
गुजरात

असम में तेज रफ्तार SUV की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत, चालक को किया गया गिरफ्तार

असम के धुबरी जिले में शुक्रवार यानी 11 अक्टूर को एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल यानी SUV की चपेट में आ जाने से चार बच्चों की मौत हो गई है। इस मौत की जानकारी के बारे में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है।

विकास कुमार उपाध्याय

गुवाहाटी : असम के धुबरी जिले में शुक्रवार यानी 11 अक्टूर को एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल यानी SUV की चपेट में आ जाने से चार बच्चों की मौत हो गई है। इस मौत की जानकारी के बारे में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है।

धुबरी जिले के पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जब बच्चे सुबह-सुबह गोलकगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 17 से सटे अपने घर के पास टहल रहे थे, उस दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमने तेज गति से एसयूवी चला रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी की सिपीड इतनी तेज थी कि ऑनस्पॉट तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं बचे एक बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाते समय ही दम तोड़ दिया।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि पीड़ितों की पहचान मरियम खातून, जौई रहमान, अबू रैहान और मेहेदी हुसैन के रूप में की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस बारे में अभी ये खुलासा नहीं हो पाई है कि एसयूवी का ट्राइवर ड्रंक किया था या नहीं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला