पकड़े गए चार आरोपी, फोटो: सोशल मीडिया 
गुजरात

अलकायदा के चार आतंकी गिरफ्तार, गुजरात एटीएस ने तीन अलग-अलग जगहों से की गिरफ्तारी

गुजरात एटीएस ने अलकायदा आतंकी संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश और अरावली से ये गिरफ्तारी हुई है। आतंकियों में से दो गुजरात से, एक दिल्ली और एक नोएडा से गिरफ्तार हुए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Gujarat ATS Arrested Four Al Qaeda Terrorists: गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने अलकायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आतंकियों को धर दबोचा है। पकड़े गए इन चार आतंकियों में से दो आतंकी गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा से गिरफ्तार किए गए हैं। सभी आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच की बताई जा रही है।

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान में आतंकवादी संगठन अल कायदा के इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएस की टीम चारों आतंकियों से पूछताछ कर रही हैं और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इन आतंकियों की पहचान मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी फरासखाना, दिल्ली, मोहम्मद फरदीन पुत्र मोहम्मद रईस निवासी फतेहवाड़ी, अहमदाबाद, सेफुल्ला कुरेशी पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी भोईवाडा, मोडासा और जीशान अली पुत्र आसिफ अली निवासी नोएडा के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जोड़ रहे थे

बताया जा रहा है कि ये चारों आतंकी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने ग्रुप में शामिल कर रहे थे। जानकारी सामने आई है कि सोशल मीडिया के जरिए ये लोगों को अपने ग्रुप में जोड़कर अपने संगठन का प्रचार-प्रसार कर रहे थे और लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।

आतंकियों के धरपकड़ की एटीएस डीआईजी सुनील जोशी ने पुष्टि कर दी है। सुनील जोशी ने कहा,'गुजरात एटीएस ने एक्यूआईएस से जुड़े चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।' एटीएस डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि फिलहाल मामले की गहराई से जांच जारी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। एटीएस का मानें तो ये भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों और अराजकता की साजिश रच रहे थे।

22 साल का आकाशदीप भी गिरफ्तार

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आकाशदीप के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से यह गिरफ्तारी की। 22 वर्षीय आकाशदीप अमृतसर का रहने वाला है।

आकाशदीप पर आरोप है कि पंजाब के बटाला में हुए ग्रेनेड अटैक के समय आकाशदीप ने हमलावरों को लॉजिस्टिक मदद मुहैया करवाई थी। उस पर हथियारों की तस्करी का भी आरोप है। स्पेशल सेल के मुताबिक, आकाशदीप सोशल मीडिया के जरिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकियों के संपर्क में था।

आईएएनएस इनपुट के साथ

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता