गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में एक्शन, क्लब का मैनेजर गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी 
गोवा

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में एक्शन, क्लब का मैनेजर गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

Goa Night Club Fire News Update: गोवा के पर्यटन क्षेत्र अरपोरा में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या 25 तक पहुंच चुकी है। तकरीबन छह लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

अर्पित शुक्ला

Goa Night Club Fire News: गोवा के अरपोरा गांव में शनिवार की रात एक बड़ा हादसा सामने आया। नॉर्थ गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार दरमियानी रात भीषण आग भड़क उठी। इस आग की वजह से 25 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट के कारण यह दुर्घटना हुई। इस दर्दनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थल का दौरा किया और मामले की जांच के निर्देश दिए।

उत्तरी गोवा के नाइट क्लब में हुई इस अग्निकांड में 23 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि 2 लोगों की मौत जलने से हुई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में आग लगने से कुल 25 लोगों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में चार टूरिस्ट और 14 नाइट क्लब के कर्मचारी शामिल हैं, जबकि सात अन्य की पहचान अभी की जा रही है। इस बीच, ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

23 की मौत दम घुटने से, 2 की जलने से

जी हां, हादसे में जान गंवाने वालों में 23 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि तीन लोगों के शव बुरी तरह से झुलसे मिले। इसका मतलब है कि केवल 3 लोगों की मौत ही आग में जलने से हुई, बाकियों की मौत का कारण जहरीला धुआं ही था। गोवा पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। उस समय नाइट क्लब में किचन एरिया के पास गैस सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फटा। विस्फोट इतना तेज था कि कुछ ही क्षणों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ब्लास्ट के वक्त अंदर सामान्य प्रेपरेशन और क्लोजिंग वर्क चल रहा था। इसी दौरान गैस लीक होने से धमाका हुआ।

सीएम प्रमोद सावंत ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाइट क्लब ने अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हम क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को नजरअंदाज किया। तटीय राज्य में यह दर्दनाक घटना उस समय हुई है जब यहां भारी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हम घटना की गहन जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान