प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया 
गोवा

गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम में आई खराबी

गोवा से इंदौर के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में तकनीकी समस्या सामने आने के बाद इंदौर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गनीमत ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

प्रतीक पाण्डेय

गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E813 की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट में अंडर कैरिज वॉर्निंग यानी फ्लाइट के निचले हिस्से में तकनीकि खामी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में सवार सभी 140 यात्री सुरक्षित हैं। जैसे ही इसकी खबर यात्रियों को लगी तो हड़कंप मच गया। इस दौरान पायलट हवा ही में फ्लाइट को घुमाता रहा। कुछ देर बाद सुरक्षित लैंडिंग की गई।

विमान जब इंदौर के पास पहुंचा तो लैंडिंग से ठीक पहले पायलट को हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी का आभास हुआ। इसके बाद उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को 'अंडर कैरिज वॉर्निंग' का संदेश भेजा। वॉर्निंग मिलते ही इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रनवे के पास तैनात की गईं और अन्य इमरजेंसी स्टाफ को भी अलर्ट मोड में रखा गया। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक उपाय किए गए। शाम 5 बजे पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई और फ्लाइट में सवार सभी 140 यात्री सकुशल बाहर निकाले गए।

पायलट को हुई तकनीकी गड़बड़ी का आभास

यह फ्लाइट रोजाना की तरह दोपहर लगभग 3:15 बजे गोवा से इंदौर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के समय सब कुछ सामान्य था, लेकिन इंदौर पहुंचते-पहुंचते पायलट को तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई, विशेष रूप से हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़ी। जैसे ही पायलट ने खतरे का संकेत दिया, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत सतर्कता बरती और इंदौर एयरपोर्ट पर सभी संबंधित सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया।

यात्रियों में मची खलबली

यात्रियों को जब तकनीकी खराबी की जानकारी मिली तो वे कुछ देर के लिए घबरा गए लेकिन लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली। कई यात्रियों ने विमान से बाहर निकलते ही विमान चालक दल की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया की तारीफ की।

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब इंदौर एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट को इमरजेंसी में लैंड कराना पड़ा हो। कुछ दिन पहले रायपुर जा रही एक अन्य फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आने के बाद उसे इंदौर एयरपोर्ट पर वापस लाया गया था। उड़ान भरने के लगभग 30 मिनट बाद विमान में गड़बड़ी का संकेत मिला जिसके बाद पायलट ने निर्णय लेकर विमान को सुरक्षित वापस इंदौर में उतारा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z