गोवा पंचायत चुनाव मतगणना।  
गोवा

गोवा जिला पंचायत चुनाव के नतीजे आज, वोटों की गिनती शुरू, 226 उम्मीदवारों की किस्मत का खुलेगा पिटारा

Goa Zila Panchayat Election Results: गोवा में 20 दिसंबर को जिला पंचायत की 50 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 22 दिसंबर को यानी आज इसके नतीजे घोषित होंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जल्द रुझान आएंगे।

रंजन कुमार

Goa Zila Panchayat Election Results 2025: गोवा में जिला पंचायत की 50 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहला रुझान सुबह 9:30 बजे तक आने की संभावना है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान मतपत्र के जरिए हुआ। चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया गया। 20 दिसंबर को हुए जिला पंचायत चुनावों में 71% वोटिंग हुई थी। 226 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई थी। 50 सीटों के लिए 1,284 बूथों पर मतदान हुआ था। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक लगभग 8 लाख मतदाताओं में से 70.81 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा के 15 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअंस पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने गठबंधन किया है। कुल 226 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा हैं। इनमें उत्तर गोवा से 111 और दक्षिण गोवा से 115 उम्मीदवार हैं। इनमें से 62 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा। आप और कांग्रेस ने क्रमशः 42 और 36 सीट पर उम्मीदवार उतारे। गोवा फॉरवर्ड पार्टी 9 सीट पर चुनाव मैदान में है।

मतगणना में अधिक समय लगने की संभावना

राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तर और दक्षिण गोवा में 15 मतगणना केंद्र तय किए हैं। संबंधित तालुकों की जिला पंचायत सीटों की गिनती इन केंद्रों पर की जाएगी। निर्वाचन आयोग की निगरानी में पूरी प्रक्रिया होगी। चूंकि, यह चुनाव पूरी तरह मतपत्रों के माध्यम से कराया गया है, इसलिए मतगणना प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है।

100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

अधिकारियों ने सभी मतगणना केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में आने वाले रेस्टोरेंट, बार, चाय की दुकानों, पान की दुकानों और खाने-पीने की दूसरी जगहों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। ये पाबंदियां आज सुबह 6 बजे से वोटिंग की गिनती पूरी होने तक लागू रहेंगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 और अन्य कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल