जुबिन गर्ग की नेट वर्थ, 65 करोड़ की संपत्ति पीछे छोड़ गए हैं सिंगर  
मनोरंजन

Zubeen Garg: 40 भाषा 38 हजार गाने, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं जुबिन गर्ग

Net Worth: पॉपुलर असमिया सिंगर जुबिन गर्ग की मौत की खबर ने बॉलीवुड को भी सदमे में डाल दिया है। उन्होंने बॉलीवुड के लिए भी यादगार नगमे गाए थे। आइए जानते हैं जुबिन गर्ग अपने पीछे क्या छोड़ गए हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Zubeen Garg Net Worth: 'जुबिन गर्ग' संगीत की दुनिया का एक ऐसा नाम हैं जिसने अपनी खनकती आवाज के दम पर न सिर्फ एक अलग पहचान बनाई, बल्कि वह संगीत की दुनिया के दिग्गज कलाकार बन गए। 52 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को शोक में डूबा दिया है। जुबीन गर्ग की पहचान एक असामी सिंगर के तौर पर होती है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड को भी बेहतरीन नगमों से सजाया। 

मेघालय के छोटे से शहर से निकल उन्होंने अपनी बड़ी पहचान बनाई। बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल होने के बाद भी उन्होंने अपने मिट्टी को नहीं छोड़ा। वह पूर्वोत्तर के संगीत का भी प्रतिनिधित्व करते रहे। 

जुबिन गर्ग की आखिरी पोस्ट

स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई मौत 

52 साल की उम्र में जुबिन गर्ग ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए एक हादसे की वजह से हुई। जुबिन जिंदगी भर संगीत की साधना करते रहे, जिसकी वजह से उन्होंने हजारों गीत गाए। खूब लाइव कंसर्ट्स की, एंडोर्समेंट और एक्टिंग से भी उन्होंने खूब कमाई की और वह अपने पीछे बड़ी संपत्ति छोड़ गए हैं। 

जुबिन गर्ग का करियर 

जुबिन गर्ग के करियर की बात करें तो उन्होंने 40 से ज्यादा भाषाओं में गाना गाया है और वह 38 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं। वह इंडिया के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक बन गए थे। साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर के गाने 'या अली' की वजह से उन्हें बॉलीवुड में लोकप्रियता मिली, लेकिन वह उससे पहले से ही असम के संगीत में एक बड़ा नाम हुआ करते थे। 

जुबिन गर्ग का नेट वर्थ 

जुबिन की कमाई सिर्फ फिल्मी गाने गाकर नहीं होती थी, बल्कि उन्होंने असमिया फिल्मों का निर्माण भी किया, उनका निर्देशन भी किया। वह लाइव कंसर्ट किया करते थे, एंडोर्समेंट के जरिए भी उनकी आमदनी होती थी। वो यूट्यूब चैनल से भी कमाई किया करते थे। बिजनेस अपटर्न की रिपोर्ट के मुताबिक जुबिन गर्ग की नेट वर्थ 6 से 8 मिलियन डॉलर के बीच है इसका मतलब यह है कि वह 50 से 65 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे, जो अब वह अपने पीछे छोड़ गए हैं। 

EndFragment

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी