युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री के आरोपों पर बहन केना ने दिया 'मौन' जवाब, लिखा इमोशनल नोट 
मनोरंजन

चहल पर धनश्री के बयान के बाद बहन का पलटवार! बोलीं- 'जब दुनिया बुरी होती है, तब भी चुप रहते हैं भाई'

Yuzvendra Chaha: धनश्री वर्मा ने एक्स-हसबैंड चहल के 'बदलते व्यवहार' पर बात की थी। अब भाई दूज पर चहल की बहन केना ने पोस्ट कर कहा- मेरा भाई चुप रहकर भी महिलाओं का सम्मान करता है।

अनिल सिंह

StartFragment

Yuzvendra Chaha Sister Post: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के अलग होने के बाद भी दोनों के बीच की 'टॉक ऑफ द टाउन' खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में, धनश्री वर्मा ने एक रियलिटी शो 'राइज़ एंड फ़ॉल' में अपने पूर्व पति युजवेंद्र चहल को लेकर खुलकर बात की थी। अब, धनश्री के इस इंटरव्यू के कुछ ही दिनों बाद, युजवेंद्र चहल की बहन केना द्विवेदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इनडायरेक्टली धनश्री वर्मा पर निशाना साधा है।

दरअसल, केना द्विवेदी ने भाई दूज के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर युजवेंद्र चहल के लिए एक इमोशनल नोट लिखा। अपने इस नोट में उन्होंने चहल के कैरेक्टर, महिलाओं के प्रति उनके सम्मान और मुश्किल हालात में उनकी चुप्पी की जमकर तारीफ की है। यह पोस्ट ठीक उस समय आया है जब धनश्री ने चहल के 'व्यवहार में बदलाव' को लेकर सार्वजनिक तौर पर बात की थी।

‘जब दुनिया बुरी हो जाती है, तब भी चुप रहते हैं’

केना द्विवेदी ने अपने भाई की तारीफ करते हुए लिखा, "आप वह पुरुष भी हैं जो वास्तव में महिलाओं का सम्मान करते हैं, हर महिला को 'मैडम' कहकर संबोधित करते हैं, अपने आस-पास की हर आत्मा की गरिमा की रक्षा करते हैं और जब दुनिया बुरी हो जाती है, तब भी चुप रहते हैं। यहां तक कि जब मैं परेशान हो जाती हूँ और पूछती हूं, 'आप कुछ क्यों नहीं कहते?', तब भी आप मुझे हमेशा याद दिलाते हैं कि कभी-कभी, समय सब कुछ ठीक कर देता है और मौन सबसे ज़ोर से बोलता है।"

‘जो आपको जानते हैं, वे आपकी ताकत महसूस करते हैं’

चहल की बहन ने आगे अपने भाई के लिए प्यार भरा संदेश देते हुए लिखा, “जो लोग आपके दिल, आपके कैरेक्टर और आपकी आत्मा को जानते हैं, वे उस प्रोटेक्टिव एनर्जी, उस गर्मजोशी और ताकत को महसूस करते हैं जो आपके आस-पास के सभी लोगों को सेफ फील कराती है। आपने मुझे जो भी सिखाया, हर हंसी और हर सबक दिया, उसके लिए शुक्रिया।" केना के इस भावुक नोट को चहल को समर्थन देने और धनश्री के आरोपों को मौन रूप से खारिज करने के तौर पर देखा जा रहा है।

धनश्री ने रिश्ते टूटने पर की थी बात

केना का यह पोस्ट धनश्री वर्मा के 'राइज़ एंड फ़ॉल' शो के खत्म होने के बाद आया है, जहाँ कोरियोग्राफर ने चहल के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। धनश्री ने बताया था कि उनके रिश्ते की शुरुआत अरेंज मैरिज के रूप में हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने प्यार महसूस किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि सगाई और शादी के बाद उन्हें चहल के "बिहेव में हल्के-फुल्के बदलाव दिखाई देने लगे थे।" इन बदलावों को देखने के बावजूद, धनश्री ने कहा कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार वह इससे उबर गईं। उन्होंने यह भी कहा, "मैं हमेशा उनके लिए कंसर्न रहूंगी, इतना मैं गारंटी दे सकती हूं।"

EndFragment

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP