ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अबीर से नहीं...तलाकशुदा लड़के से कियारा की शादी करवाएगी मनीषा, ये सुनकर भड़क उठेगा पोद्दार परिवार

YRKKH Latest Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है में कियारा-अबीर की शादी को लेकर पोद्दार हाउस में जबरदस्त हंगामा मच गया है और उधर दादी सा के फैसलों से अरमान-अभिरा में बहस शुरू हो गई है।

स्नेहा मौर्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कियारा और अबीर की शादी का मुद्दा पूरे पोद्दार हाउस को हिला चुका है। कियारा ने साफ मना कर दिया है कि वह अबीर से शादी नहीं करना चाहती, लेकिन वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है, जिसकी वजह से मामला और पेचीदा हो गया है।

अभिरा और अरमान दोनों ही कियारा के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दादी सा किसी भी कीमत पर कियारा की शादी करवाने पर तुली हुई हैं। आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो कहानी को और रोमांचक बना देंगे।

अभिरा को समझाने की कोशिश करेगा अरमान

एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा कमरे में चिंतित बैठी होती है और अरमान उसे दिलासा देने की कोशिश करता है। वह उसे गले लगाता है, मगर अगले ही पल अबीर को कोसने लगता है, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। इसी बीच, मनोज शराब पीकर अपने बड़े भाई से भिड़ जाता है, जिससे घर में और तनाव बढ़ जाता है।

दूसरी ओर, कावेरी पोद्दार मनीषा को समझाती है कि कियारा को शादी के लिए राजी करना ही पड़ेगा। मनीषा भी बेटी पर दबाव डालना शुरू कर देती है। किचन में तान्या और काजल के बीच भी जमकर तकरार होती है। तान्या काजल को मनाने की कोशिश करती है कि लड़की पर शादी का दबाव न डाला जाए, लेकिन काजल उसे फटकार देती है।

आगे कियारा टूट जाती है और अरमान-अभिरा उसे संभालने की कोशिश करते हैं। वह दोनों को बताती है कि वह अबीर से शादी क्यों नहीं करना चाहती। अरमान एक नया रास्ता सुझाता है वह अभिरा और कियारा को लेकर दिल्ली में शिफ्ट होने की बात कहता है। लेकिन अभिरा उसका प्रस्ताव ठुकरा देती है।

तलाकशुदा लड़के से कियारा की शादी करवाएगी मनीषा

इसके बाद कहानी बड़ा मोड़ लेती है जब मनीषा कियारा की शादी एक ऐसे लड़के से करने का फैसला करती है जो पहले से तलाकशुदा है। ये बात कियारा और बाकी घरवालों को पसंद नहीं आती, जिससे माहौल और बिगड़ जाता है। तान्या गुस्से में कियारा को घर से निकालने की योजना बनाती है। इस पर उसकी अभिरा से भिड़ंत हो जाती है।

आखिर में मनीषा आकर दोनों को डांटते हुए कमरे से बाहर निकाल देती है। आने वाले एपिसोड्स में पौद्दार हाउस में बड़ा विस्फोटक मोड़ देखने को मिलेगा, जो कहानी की दिशा बदल सकता है।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG