ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान-अभिरा की परफॉर्मेंस हुई फ्लॉप, विद्या बोली- 'परिवार टूटकर ही रहेगा'

YRKKH Spoiler: सीरियल में अभिरा की आखिरी कोशिश असफल। तान्या ने अक्षरा के खिलाफ बातें बोलीं। फूफा सा से बहस। विद्या के 'परिवार टूटकर रहेगा' कहने पर अभिरा रोते हुए भागी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान-अभिरा की परफॉर्मेंस हुई फ्लॉप, विद्या बोली- 'परिवार टूटकर ही रहेगा'
YRKKH: तान्या ने अक्षरा के खिलाफ उगला जहर, अभिरा को संभालते हुए अरमान ने दादी सा को सुनाई खरी-खोटी
Published on
Updated on

YRKKH Upcoming Twist: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इस समय जोरदार पारिवारिक ड्रामा चल रहा है। पोद्दार परिवार को टूटने से बचाने के लिए अभिरा और अरमान मिलकर अपनी आखिरी कोशिश करते दिखेंगे। अभिरा, अक्षरा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए घर के सभी सदस्यों को एक आखिरी बार फैमिली की तरह साथ बैठने के लिए मनाती है, ताकि उन्हें उनके अपनों की कहानी सुनाई जा सके।

अपकमिंग एपिसोड में, अभिरा और अरमान परिवार के सामने अक्षरा-नैतिक और नायरा-कार्तिक की प्रेम और त्याग की कहानी को डांस परफॉर्मेंस के जरिए पेश करेंगे। उनकी यह परफॉर्मेंस पोद्दार परिवार को काफी पसंद आएगी, लेकिन तभी कहानी में एक नया मोड़ आ जाएगा, जो अभिरा की सारी मेहनत पर पानी फेर देगा।

अक्षरा को याद कर रोएगी अभिरा

परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद, अभिरा अपनी मां अक्षरा को याद करके फूट-फूटकर रोने लगती है। वह अपनी मां के जीवन के संघर्षों को याद करती है। तभी, तान्या बीच में आकर अभिरा की मां अक्षरा के खिलाफ बातें बोल देती है। तान्या कहती है कि अक्षरा की मां अमीर थी, तो अक्षरा ने गरीबी का नाटक क्यों किया?

तान्या की यह बात सुनकर अभिरा भड़क जाती है और अक्षरा को खूब सुनाती है। वह घरवालों को बताती है कि कैसे उसकी मां अक्षरा ने पहले आरोही से रिश्ता सुधारने की कोशिश की और फिर किस तरह वह सबसे अलग हो गई। तभी अबीर भी उठता है और अपनी मां को याद करता है। वह बताता है कि कैसे अक्षरा को पहले अभिमन्यु ने छोड़ा और फिर अभिनव भी उसे छोड़कर चला गया, जिससे अक्षरा जिंदगी भर अकेली रही।

फूफा सा से हुई अभिरा की तीखी बहस

शो में ड्रामा तब और बढ़ जाता है जब अभिरा की बहस संजय फूफा सा से हो जाती है। फूफा सा बच्चों को सिर्फ पिता के नाम से जानने वाली बात का समर्थन करते हैं। इस पर अभिरा और फूफा सा के बीच तीखी बहस हो जाती है। इस दौरान दादी सा भी अभिरा का समर्थन करती हैं और सवाल करती हैं कि जब बच्चा पैदा करने से लेकर पालना तक मां के हिस्से में आता है, तो नाम सिर्फ पिता का ही क्यों होता है?

परिवार टूटने की बात पर अभिरा का भागना

घर में चल रहे इस भारी ड्रामे के बीच, मायरा अभिरा को दिलासा देती है और कहती है कि उसका परिवार एक हो जाएगा। लेकिन तभी विद्या आगे आती है और कठोरता से कहती है कि परिवार टूटकर ही रहेगा। विद्या और कावेरी की इस मौके पर फिर से बहस हो जाती है। यह सब देखकर अभिरा वहाँ से भाग जाती है और कमरे में जाकर खूब रोती है।

अरमान संभालेगा अभिरा को

अभिरा को रोता देखकर अरमान का गुस्सा फूट पड़ता है। वह दादी सा और मां विद्या को खूब खरी-खोटी सुनाता है। अरमान कहता है कि उन लोगों ने अभिरा की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया और परिवार को जोड़ने की आखिरी कोशिश को भी विफल कर दिया। बाद में अरमान, अभिरा के पास जाता है और उसे संभालता है, लेकिन परिवार टूटने का डर अब भी उन पर मंडरा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com