मनीषा की एक गलती से कियारा पर टूटा कहर 
मनोरंजन

YRKKH Twist: मनीषा की एक गलती से कियारा पर टूटा कहर, क्या छिन जाएगा मां बनने का सपना?

YRKKH Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले एपिसोड्स में इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अरमान को पता चलता है कि कियारा आज भी अभीर से प्यार करती है और वह दोनों को मिलाने का फैसला करता है।

सोनाली झा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामे और इमोशनल ट्विस्ट से दर्शकों को चौंकाने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जहां एक छोटी-सी गलती कियारा की जिंदगी को खतरे में डाल देगी और पूरा परिवार मुसीबत में फंस जाएगा।

शो में अब तक आपने देखा कि अभीरा, कियारा से सीधे सवाल करती है कि उसने अभीर का दिल क्यों तोड़ा। कियारा भावुक होकर बताती है कि वह अभीर को टूटते हुए नहीं देख सकती थी, इसलिए उसने खुद को उससे दूर कर लिया। दोनों की बातचीत अरमान सुन लेता है। अरमान को यकीन हो जाता है कि कियारा आज भी अभीर से प्यार करती है, बस डर के कारण पीछे हट रही है। अरमान अभीरा से कहता है कि उन्हें दोनों को मिलाने की कोशिश करनी चाहिए। पति का साथ पाकर अभीरा को नई उम्मीद मिलती है।

कियारा-अभीर को सपोर्ट करेगा अरमान

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीषा कियारा से दोबारा घर छोड़कर न जाने की गुजारिश करती है। कियारा उससे पूछती है कि क्या वह वाकई उसकी परवाह करती है। इसी बीच अरमान कियारा को पेरेंटिंग क्लास ले जाने का सुझाव देता है, जिसके लिए मनीषा भी राजी हो जाती है। अभीरा, अभीर को खुशखबरी देती है कि कियारा उससे मिलने के लिए मान गई है। अरमान का सपोर्ट देखकर अभीर भी खुश हो जाता है।

बदमाशों से लड़कर कियारा को बचाएगा अभीर

लेकिन यहीं मनीषा से एक बड़ी गलती हो जाती है। वह ऐन वक्त पर मिलने की जगह का पता बदल देती है। दूसरी तरफ, कियारा और तान्या जिस जगह पहुंचती हैं, वह इलाका बेहद सुनसान होता है। वहां कुछ बदमाश उन पर हमला कर देते हैं और कियारा के पेट पर वार करते हैं। मौके पर पहुंचा अभीर बदमाशों से लड़कर कियारा को बचाता है।

अभीर और कियारा की होगी शादी

तान्या तुरंत परिवार को अस्पताल बुलाती है और हादसे की जानकारी देती है। विद्या पूछती है कि ये सब कैसे हुआ, तो तान्या पूरी घटना बता देती है। परिवार के लोगों को लगता है कि इस सबके पीछे अभीरा का हाथ है। हालांकि अरमान मनीषा से कहता है कि वह सबको सच बताए। ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब इस दर्दनाक हादसे के बाद अभीर और कियारा की शादी हो जाएगी।

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू