अरमान की हनीमून ट्रिप बनेगी ड्रामा का कारण 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अरमान की हनीमून ट्रिप बनेगी ड्रामा का कारण, अभीरा से टकराएंगी गीतांजलि

YRKKH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। अरमान, गीतांजलि के साथ हनीमून ट्रिप के लिए तैयार तो होगा, लेकिन उसका दिल अभीरा की फिक्र में उलझा रहेगा।

सोनाली झा

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों को लगातार चौंकाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स दे रहा है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी और दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। अरमान अब अपने पति होने के कर्तव्यों और अभीरा के प्रति चिंता के बीच फंसा नजर आएगा। ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अरमान, गीतांजलि के साथ हनीमून पर जाने के लिए राजी हो जाएगा।

गीतांजलि हनीमून ट्रिप को लेकर बेहद खुश होगी और इसे अपनी शादीशुदा जिंदगी का नया आगाज मानेगी। लेकिन असलियत यह होगी कि अरमान अपने मन में लगातार अभीरा को लेकर परेशान रहेगा। उसे लग रहा है कि अभीरा सही हालत में नहीं है और उसे मदद की जरूरत है। यही वजह होगी कि अरमान इस हनीमून ट्रिप को दरअसल एक बहाना बना देगा, ताकि वह कावेरी, मायरा और अभीरा का पता लगा सके।

मसूरी में मिलेगा बड़ा सरप्राइज

आने वाले एपिसोड्स में खुलासा होगा कि कावेरी ने परिवार से छिपाकर अभीरा और मायरा को लेकर मसूरी में ठिकाना बना लिया है। कावेरी वहां एक रिजॉर्ट खरीद चुकी है और उसी के साथ अभीरा को भी वहां संभाल रही है। अरमान और गीतांजलि का हनीमून भी उसी मसूरी रिजॉर्ट में तय होगा। दोनों यहां आकर रुकेंगे लेकिन अरमान को जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि यहीं पर अभीरा भी मौजूद है।

अरमान और अभीरा का आमना-सामना

ड्रामा तब और दिलचस्प होगा जब अरमान और गीतांजलि रिजॉर्ट पहुंचेंगे और वहां उनका स्वागत अभीरा और कावेरी करेंगी। इस दौरान अरमान और अभीरा का आमना-सामना होगा। अरमान को यह देख कर बड़ा झटका लगेगा कि उसकी एक्स-वाइफ अब उसी रिजॉर्ट की मेजबानी कर रही है, जहां वह गीतांजलि संग हनीमून मनाने आया है।

गीतांजलि के सामने खुलेगी सच्चाई

इस ट्रैक में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। अभीरा को जैसे ही अरमान और गीतांजलि की शादी और हनीमून की सच्चाई पता चलेगी, वह अंदर से टूट जाएगी। वहीं अरमान की हालत भी और खराब हो जाएगी, क्योंकि वह अभीरा के सामने अपने इमोशंस छिपा नहीं पाएगा। कहानी में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अरमान अपने कर्तव्यों और दिल की आवाज में किसे चुनता है गीतांजलि संग अपनी नई जिंदगी या फिर अभीरा के लिए पुराना रिश्ता।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की पूरी कहानी

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज