YRKKH Spoiler: आधी रात को दादीसा का सीक्रेट प्लान, चुपके से घर से निकलीं अभीरा और मायरा

YRKKH Twist: अंशुमन केस से बाहर आने के बाद भी अभीरा सदमे में है और नॉर्मल नहीं हो पा रही। ऐसे में दादीसा आधी रात को मायरा और अभीरा को चुपके से घर से बाहर ले जाती हैं, ताकि उसका माहौल बदला जा सके।
YRKKH Spoiler: आधी रात को दादीसा का सीक्रेट प्लान, चुपके से घर से निकलीं अभीरा और मायरा
चुपके से घर से निकलीं दादीसा, अभीरा और मायरा
Published on: 
Updated on: 

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ हर एपिसोड के साथ दर्शकों को नए ट्विस्ट और इमोशन से भरपूर सफर दिखा रहा है। शो की मौजूदा कहानी अभीरा पर केंद्रित है, जो अंशुमन हत्या मामले में गलतफहमी का शिकार होकर जेल जा चुकी है। हालांकि अरमान की मेहनत से अभीरा जेल से बाहर तो आ जाती है, लेकिन इस घटना का गहरा असर उसकी मानसिक स्थिति पर पड़ता है।

पोद्दार हाउस में वापसी के बाद भी अभीरा नॉर्मल नहीं हो पाती। उसका चेहरा उदास और मन परेशान रहता है। परिवार खुशियों की कोशिश करता है, लेकिन उसके दिल में डर और सदमा अब भी कायम है। इसी बीच दादीसा और मायरा तय करती हैं कि अब वे खुद आगे बढ़कर अभीरा को इस हालात से बाहर निकालेंगी।

दादीसा का अनोखा फैसला

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि दादीसा आधी रात को बिना किसी को बताए मायरा और अभीरा को चुपके से घर से बाहर ले जाती हैं। मायरा भी इस सीक्रेट को छिपाने की पूरी कोशिश करती है, ताकि अरमान या परिवार के अन्य लोग शक न करें। दादीसा दोनों को एक नई जगह ले जाती हैं, ताकि माहौल बदलने से अभीरा का मन भी बदल सके और वह अपनी परेशानियों से बाहर आ सके।

बड़ा हादसा टला

नई जगह पहुंचने के बाद भी अभीरा की हालत बिगड़ने लगती है। उसे पैनिक अटैक आने लगता है और वह दिन के उजाले में अचानक घबरा जाती है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब अभीरा एक एक्सीडेंट का शिकार होने वाली होती है। हालांकि, दादीसा अपनी सूझबूझ और हिम्मत से समय रहते उसे बचा लेती हैं। यह घटना दादीसा और मायरा दोनों को और भी मजबूत बना देती है कि वे किसी भी कीमत पर अभीरा को इस सदमे से निकालेंगी।

परिवार में बढ़ेगा ड्रामा

अब देखने वाली बात होगी कि जब अरमान को दादीसा और मायरा के इस कदम का सच पता चलेगा, तो वह कैसे रिएक्ट करेगा। शो के आने वाले ट्रैक में इमोशन, ड्रामा और पारिवारिक रिश्तों की गहराई देखने को मिलेगी।