YRKKH महा-एपिसोड: कॉलेज में हुई अरमान-अभिरा की शादी, लेकिन दिवाली पर युवराज करेगा बड़ा धमाका 
मनोरंजन

YRKKH: अरमान और अभिरा की शादी का बदला लेने को तैयार 'विलेन', युवराज की एंट्री

YRKKH में अभिरा ने अरमान को बचाया और कॉलेज में की शादी। पोद्दार परिवार को टीवी पर मिली खबर। लेकिन दिवाली पर युवराज उनकी खुशियों में 'बड़ा धमाका' करने आ रहा है। कियारा-अबीर की लव स्टोरी शुरू।

अनिल सिंह

StartFragment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRKKH) का आगामी महा-एपिसोड दर्शकों के लिए बड़े ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से भरपूर होने वाला है। कॉलेज से शुरू हुई अरमान और अभिरा की लव स्टोरी अब एक नए मुकाम पर पहुँच चुकी है, लेकिन उनकी इस खुशी में खलल डालने के लिए एक पुराना दुश्मन वापस आ रहा है।

बीते एपिसोड में प्रियांशु की शादी के दौरान हुए तमाशे के बाद, गुंडों ने अरमान को बुरी तरह पीटा था। अब अपकमिंग एपिसोड में ड्रामा तब और बढ़ेगा जब प्रियांशु के पिता उसकी पत्नी पर बंदूक तान देंगे और अरमान उस बंदूक की नोक को अपनी ओर कर लेगा। यह देखकर अभिरा काली का रूप ले लेगी और गुंडों की जमकर धुनाई करेगी, जिससे अरमान की जान बच जाएगी।

अरमान-अभिरा का प्यार और शादी

पुलिस के आने और प्रियांशु के पिता को जेल ले जाने के बाद, अभिरा भावुक होकर अरमान को गले लगा लेती है और अपने प्यार का इजहार करती है। बात यहीं नहीं रुकती, अभिरा घुटनों के बल बैठकर पूरे कॉलेज के सामने अरमान को प्रपोज करती है। अरमान भी उसका प्रपोजल खुशी-खुशी स्वीकार कर लेता है। इसके बाद दोनों कॉलेज में ही फिल्मी अंदाज़ में शादी कर लेते हैं और स्कूटी पर सवार होकर पोद्दार मेंशन के लिए निकल पड़ते हैं।

पोद्दार परिवार को लगा शॉक

दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में दादी सा कृष की पत्नी तान्या की तारीफ कर रही होती हैं। तभी परिवार को टीवी पर एक ब्रेकिंग न्यूज के ज़रिए अरमान और अभिरा की शादी का पता चलता है, जिससे सभी को एक बड़ा झटका लगता है। अगले दिन अरमान और अभिरा पोद्दार हाउस पहुँचते हैं, जहाँ मायरा उनका जोरदार स्वागत करती है। इस मौके पर दादी सा अरमान को अभिारा का ध्यान रखने की चेतावनी देती हैं।

दिवाली पर युवराज का महा-धमाका

अरमान और अभिरा की शादी की खबर से घर में कुछ पल की खुशी होगी, लेकिन इस खुशी पर ग्रहण लगाने के लिए युवराज की एंट्री हो जाएगी। युवराज उनका शादी का वीडियो देखकर बदला लेने का फैसला करता है। वह दिवाली के त्योहार पर पोद्दार मेंशन में एक बड़ा धमाका करने का प्लान बनाता है। इसके साथ ही कियारा और अबीर को अरमान-अभिरा का कमरा सजाने की जिम्मेदारी मिलती है, जहाँ अबीर कियारा को अपनी फीलिंग्स बताएगा, जिससे कियारा भड़क जाएगी।

EndFragment

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट