Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा की होगी कॉलेज में शादी, 'गुड न्यूज' सुनकर अभिरा को लगेगा सदमा 
मनोरंजन

YRKKH: अरमान ने अभिरा को गोद में उठाकर लिए सात फेरे, अभिरा छिपाएगी मां बनने का बड़ा राज

YRKKH Upcoming Twist: अरमान और अभिरा कॉलेज में सात फेरे लेंगे। अभिरा को जल्द 'गुड न्यूज' मिलेगी, जिसे वह परिवार से छिपाएगी। युवराज की एंट्री से बवाल।

अनिल सिंह

StartFragment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में जल्द ही एक बड़ा मोड़ आने वाला है, जो अरमान और अभिरा के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल देगा। शो में जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है! पिछले एपिसोड्स में आपने देखा कि माघव के कंधे पर सिर रखकर विद्या खूब आंसू बहाती है, वहीं कियारा अभीर का मैनेजर बनने के लिए राजी हो जाती है।

दूसरी तरफ, हॉस्टल में अरमान अभिरा को खूब परेशान करता है, लेकिन अभिरा को उसकी हरकतें पसंद आने लगती हैं और वह कमरे में पागलों की तरह मुस्कुराने लगती है। इसी बीच सीरियल की कहानी में एक और बड़ा बवाल खड़ा होने वाला है।

कॉलेज में रोमांस और पोल-खोल

अरमान और अभिरा के कॉलेज में एक बैडमिंटन मैच रखा जाएगा, ताकि हॉस्टल में लड़के और लड़कियां अपना वर्चस्व कायम रख सकें। इस दौरान अरमान, अभिरा को बैडमिंटन सिखाने की कोशिश करेगा। बैडमिंटन सिखाते-सिखाते अरमान को पता चलेगा कि अभिरा छोटी स्कर्ट पहनने वाली है, जिस पर अरमान उसे ऐसे कपड़े पहनने से रोकेगा। अरमान की इस हरकत से कॉलेज के लोगों को शक हो जाएगा कि अरमान और अभिरा के बीच कुछ तो चल रहा है।

साजिश का शिकार और शादी का फैसला

जल्द ही अरमान और अभिरा की कहानी में विलेन युवराज की एंट्री होने वाली है, जो दोनों के लिए साजिश रचेगा। इसी बीच अरमान के साथ मारपीट होगी और बात जेल जाने तक पहुंच जाएगी। इस बवाल के दौरान, लोगों के सामने अरमान और अभिरा के रिश्ते की पोल खुल जाएगी।

अपने प्यार को बचाने और परिस्थिति को संभालने के लिए, अरमान और अभिरा खुशी-खुशी सात फेरे लेने का फैसला करेंगे। इस दौरान अरमान, अभिरा को गोद में उठाकर सात फेरे लेने वाला है, जिससे अभिरा शर्म के मारे लाल हो जाएगी।

गुड न्यूज़ और छिपाया गया बड़ा राज

शादी के तुरंत बाद कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आएगा। जल्द ही अभिरा को 'गुड न्यूज' मिलने वाली है, यानी उसे पता चलेगा कि वह माॅं बनने वाली है। यह खबर सुनकर पहले तो अभिरा को सदमा लगेगा। इसी बीच, मायरा भी अपनी माॅं के लौटने का इंतजार करेगी।

अरमान और अभिरा अपने घर वापस लौटेंगे

दीवाली के मौके पर अरमान और अभिरा अपने घर वापस लौटेंगे। कावेरी और परिवार के लोग अरमान और अभिरा का स्वागत करेंगे। सब जान जाएंगे कि अरमान और अभिरा अब पति-पत्नी बन चुके हैं। हालांकि, शादी होने के बाद भी अभिरा परिवार से अपने मां बनने की खबर को छिपाएगी, जो अब तक का सबसे बड़ा राज होगा। वहीं, युवराज अरमान और अभिरा को अलग करने के लिए साजिश रचेगा, और इस बीच अभीर, कियारा से प्यार का इजहार करने वाला है।

EndFragment

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार