ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मायरा को खुश करने के लिए पौद्दार हाउस में होगा डांस कॉम्पिटिशन, अरमान के सामने आएगा गीतांजलि का सच

Yrkkh Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अरमान के सामने गीतांजलि का सच आ जाएगा और उसे पता चल जाएगा कि मायरा को खुद के पास रखने के लिए गीतांलजि ने एक महीने का समय दिया है।

स्नेहा मौर्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है कहानी में फिलहाल मायरा, अरमान के समझाने पर दोबारा अभीरा के पास लौट आई है और उधर कावेरी और विद्या पौद्दार हाउस पहुंच चुके हैं, लेकिन अब शो में आगे एक नया ड्रामा शुरू होने वाला है।

हालांकि, अब तक आपने देखा होगा कि अभिरा को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता है कि मायरा को अखरोट से एलर्जी है। अभिरा अनजाने में उसके खाने में अखरोट मिला देती है, जिससे उसकी तभीयत बिगड़ जाती है। ऐसे में अब शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि तबीयत खराब होने पर मायरा तुरंत अरमान को फोन करेगी और मदद मांगेगी। अरमान फौरन इंजेक्शन लेकर उसके पास पहुंचेगा, जिससे उसकी जान बच जाएगी।

अभिरा और अरमान में होगी बहस

इस दौरान अभिरा और अरमान में बहस मायरा को लेकर बहस हो जाएगी। लेकिन अरमान उसे समझाने की कोशिश करेगा और अभिरा उसकी एक नहीं सुनेगी। इन सबके बाद अभिरा, अंशुमन को तान्या के बारे में समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन तभी अंशुमन के सामने गीतांजलि का सच आ जाएगा कि उसने अभिरा को सिर्फ एक महीने का वक्त दिया है। यह जानकर अंशुमन, अभिरा की मदद करने का फैसला करेगा। उसे एहसास होगा कि अभिरा के दिल में अब भी अरमान के लिए प्यार है।

अंशुमन, अभीरा को सलाह देगा कि वह अरमान से दोस्ती कर ले ताकि मायरा को अपने माता-पिता दोनों का प्यार मिल सके। वह यहां तक कह देगा कि वह अभिरा और अरमान को करीब लाने में मदद करेगा और फिर उनकी जिंदगी से खुद दूर चला जाएगा। इसी बीच अरमान को पता चल जाएगा कि मायरा को खुद के पास रखने के लिए  गीतांजलि ने अभिरा को सिर्फ एक महीने का वक्त दिया है।

डांस कॉम्पिटिशन में अभीरा और गीतांजलि होंगे आमने-सामने

दूसरी तरफ मायरा का दिल जीतने के लिए पौद्दार हाउस में एक डांस कॉम्पिटिशन रखा जाएगा, जिसमें अभीरा और गीतांजलि आमने-सामने होंगी। लेकिन कॉम्पिटिशन के दौरान हालात बदल जाएंगे और अभीरा, गीतांजलि की मदद करेगी। इसी बीच एक हादसे में अभीरा, अरमान की जान बचा लेगी, जो मायरा अपनी आंखों से देख लेगी।

इस घटना के बाद मायरा का नजरिया बदल जाएगा और वह अपने डांस पार्टनर के रूप में गीतांजलि के बजाय अभीरा को चुन लेगी। यह पल न केवल अरमान और अभीरा के रिश्ते में एक नया मोड़ लाएगा, बल्कि पौद्दार हाउस में भी कई अनकहे सच सामने आ सकते हैं।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...