तान्या की गंदी चाल, काजल-विद्या को भड़काने की करेगी कोशिश 
मनोरंजन

YRKKH Twist: तान्या की गंदी चाल, काजल-विद्या को भड़काने की करेगी कोशिश, पोड्डार हाउस में होगा हंगामा

YRKKH Upcoming Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में तान्या काजल और विद्या को भड़काने की कोशिश करेगी, जिससे पोड्डार हाउस में बड़ा हंगामा मचेगा। अरमान-अभिरा की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

सोनाली झा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ड्रामा पेश कर रहा है। काजल और विद्या के बीच चल रही खटपट घर को दो हिस्सों में बांटने की कगार पर पहुंचा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ तान्या इस झगड़े को शांत करने की जगह आग में लगातार घी डाल रही है। काजल के गुस्से और उसके घर छोड़ने की जिद को तान्या पूरी तरह भुनाना चाहती है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक के बाद एक कई बड़े धमाके देखने को मिलेंगे।

कहानी के अनुसार, अरमान और अभिरा दोनों काजल और विद्या के बीच की गलतफहमियों को मिटाने की कोशिश में लगे हैं। अभिरा काजल को समझाती है कि विद्या को माफ कर देना चाहिए, वहीं अरमान विद्या को समझाता है कि वह काजल से पैचअप कर ले। दोनों की कोशिशों से परिवार में सुकून लौटने की उम्मीद दिखाई देने लगती है। लेकिन तभी तान्या अभिरा और काजल की बातें सुन लेती है और बदले की ठान लेती है। वह कसम खाती है कि किसी भी कीमत पर घर का बंटवारा करवाकर रहेगी।

घूमर में अरमान-अभिरा की क्यूटनेस छाई

तान्या अब नया प्लान बनाती है। वह काजल के कमरे में नए घर के ऑप्शन्स लेकर जाती है, लेकिन काजल उसे इग्नोर कर देती है और घूमर के लिए तैयार होने को कहती है। इसके बाद घर में शानदार घूमर कार्यक्रम शुरू होता है, जहां सभी लोग रंग-बिरंगे कपड़ों में झूमते दिखाई देते हैं। इसी दौरान अरमान अभिरा के सिर से घड़ा उठाकर अपने सिर पर रख लेता है। यह सीन सभी को हैरान कर देता है और परिवार उनकी तारीफ करता है।

कृष को करारा जवाब देगा अरमान

कृष इस मौके पर अरमान की टांग खींचता है, लेकिन अरमान उसे करारा जवाब देता है। बात यहीं नहीं रुकती जब तान्या कृष से भी ऐसा करने की मांग करती है तो कृष गुस्से में उसे झिड़क देता है। यह बात तान्या को और भड़का देती है, और वह घूमर कार्यक्रम को ही अपने प्लान का हथियार बना लेती है। घूमर में काजल और विद्या की टीम जीत जाती है और माहौल कुछ पल के लिए खुशगवार हो जाता है।

तान्या चलेगी अपना गंदा चाल

विद्या काजल से बात करने का फैसला करती है, जिसे देखकर अभिरा खुश हो जाती है। इसी बीच तान्या अपनी गंदी चाल खेलती है। वह विद्या को भड़काती है कि काजल घर छोड़ना ही नहीं चाहती बल्कि शायद वह पोद्दार परिवार को घर से बाहर करने की साजिश कर रही है। तान्या की ये बातें आने वाले एपिसोड्स में बड़ा बवाल खड़ा करेंगी।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल