YRKHH Twist: काजल की बंटवारे की मांग से दहला पोद्दार परिवार, अभिरा-अरमान की बढ़ी मुश्किलें

YRKHH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में पोद्दार परिवार में भारी हंगामा होगा। विद्या के थप्पड़ के बाद काजल पुलिस शिकायत कर देती है, जिससे घर का माहौल बिगड़ जाता है।
Kajal demand for separation shakes the Poddar family increasing difficulties for Abhira and Armaan
काजल की बंटवारे की मांग से दहला पोद्दार परिवार
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। पोद्दार हाउस में तनाव बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले एपिसोड्स में कहानी और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। जहां तान्या पहले से ही शो की नई विलन बनी हुई थी, वहीं अब काजल ने पूरा माहौल उलझा दिया है।

विद्या द्वारा काजल को थप्पड़ मारने के बाद काजल ने सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी, जिससे पोद्दार परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि काजल अपने ही परिवार के सामने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करेगी। वह सबके सामने कहेगी कि उसके परिवार की इस घर में कोई इज्जत नहीं है और उन्हें हमेशा सबसे आखिर में रखा जाता है। काजल की बातें सुनकर घर वाले हैरान रह जाएंगे और घर का माहौल और बिगड़ जाएगा।

कावेरी से भिड़ेगी काजल

काजल गुस्से में इतना आगे बढ़ जाएगी कि वह अपनी मां कावेरी पोद्दार से घर के बंटवारे की मांग कर देगी। वह कहेगी कि उसे अपने हक का हिस्सा चाहिए और इतने सालों में कावेरी ने उसके परिवार को कुछ नहीं दिया। ये मांग सुनकर पूरा परिवार दंग रह जाएगा। काजल को शांत करने और समझाने की कोशिश में अभिरा और अरमान आगे आएंगे। लेकिन काजल किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होगी। इससे दोनों बेहद परेशान हो जाएंगे और हालात संभालने की कोशिशें विफल हो जाएंगी।

कावेरी काजल गिनाएंगी एहसान

बंटवारे की बात सुनकर कावेरी पोद्दार का भी सब्र टूट जाएगा। वह काजल को एक-एक कर वो सब एहसान गिनाना शुरू कर देगी जो उन्होंने काजल और उसके परिवार पर किए हैं। वह बताएंगी कि कैसे पोद्दार फर्म ने संजय का करियर बनाया और कृष को वकील बनने का मौका दिया। कावेरी की बातें सुनकर काजल और भड़क जाएगी। वह कावेरी को कोर्ट में ले जाने की धमकी दे देगी। यह सुनकर पोद्दार परिवार के होश उड़ जाएंगे।

तान्या डालेगी लड़ाई में घी

तनाव बढ़ाने में तान्या भी पीछे नहीं हटेगी और बंटवारे के सपोर्ट में खड़ी हो जाएगी। उधर विद्या अपना गुस्सा अभिरा और अरमान पर उतारेगी कि उन्होंने काजल का विरोध नहीं किया। आने वाले एपिसोड्स में पोद्दार परिवार की यह जंग और गहराने वाली है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अभिरा और अरमान इस टूटते परिवार को जोड़ पाएंगे या हालात हाथ से बाहर हो जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com