ये रिश्ता क्या कहलाता है  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: पोद्दार और दमानी परिवार की दुश्मनी में बलि चढ़ेगी मायरा, क्या कबीर के कारण जाना होगा जेल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मायरा के कबीर के साथ उदयपुर आने का सच सामने आते ही अरमान भड़क जाएगा। वहीं कबीर के पिता मायरा पर गंभीर आरोप लगाकर उसे जेल भेजने की धमकी देंगे।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। जहां बिना कारण मायरा के सिर पर मुसीबतों का गिरने वाला है।

सीरियल की कहानी में जनरेशनल लीप आने के बाद से ही अभिरा और अरमान की टेंशन लगातार बढ़ते जा रही है। जहां एक ओर वो दोनों अपनी बेटियों को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे है, उन्हें किसी भी नॉर्मल पेरेंट्स की तरह ही बेटियों की चिंता लगी रहती है।

मायरा के लिए सुपर पोजेसिव हुआ अरमान

मायरा के 18 साल के होने के बाद से अरमान उसके लिए और भी ज्यादा प्रोटेक्टिव और पोजेसिव हो गया है। जयपुर यूथ फेस्ट से लौटने के बाद मायरा अपने परिवार को बता देती है कि बस मिस होने के कारण वो अपने दोस्त के साथ कैब से उदयपुर आयी है। मायरा की ये बात सुनकर अरमान सबसे ज्यादा परेशान हो जाता है।

आपस में भिड़ेंगे अरमान और मायरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि जैसे ही अरमान ये सुनता है कि मायरा किसी अनजान लड़के के साथ उदयपुर आयी है, तो मायरा से बुरी तरह से नाराज हो जाता है। जिसके चलते मायरा अरमान से कह देती है कि वो अपनी पर विश्वास ही नहीं करता है। इसके बाद मुक्ति अरमान को समझाती है कि वो मायरा को थोड़ा स्पेस दे और दूसरी ओर अभिरा की मायरा को समझाती है कि पापा गलत नहीं है। इसके बाद पोद्दार हाउस में शिवरात्रि की पूजा शुरू हो जाती है।

मायरा को निशाना बनाएगा दमानी परिवार

शिवरात्रि की पूजा के दौरान न्यूजपेपर के जरिए मायरा को कबीर के परिवार के बारे में पता चलता है। तब मुक्ति उसे डांटती है कि उसने अपने परिवार के सबसे बड़े दुश्मन के बेटे से दोस्ती कैसे कर ली।

वहीं दूसरी ओर कबीर अभी तक दमानी हाउस नहीं पहुंचता है, जिससे घरवालों की टेंशन बढ़ जाती है। बाद में कबीर के पिता राघव दमानी को पता चलता है कि कबीर अरमान की बेटी मायरा के साथ उदयपुर आया है। मायरा भी फैसला करती है कि वो अब कभी कबीर से बात नहीं करेगी। समर दमानी और राघव दमानी पोद्दार हाउस पहुंचकर मायरा को कबीर के गायब होने का दोषी करार देते है और मायरा को जेल पहुंचाने की धमकी देते हैं।

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो