YRKKH Spoiler: अरमान को जेल से बाहर निकालने के लिए जयपुर पहुंची अभिरा, दमानी परिवार से बढ़ेगी दुश्मनी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में जल्द ही पोद्दार परिवार और दमानी परिवार के बीच बदले का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हालांकि गलतफहमी के चलते राघव दमानी और अरमान को जेल का चक्कर भी लगाना पड़ेगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
अरमान पोद्दार(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी तेजी से आगे दौड़ती हुई दिखायी दे रही है। जहां एक ओर पोद्दार परिवार के हालात तो सामान्य दिख रहे हैं, लेकिन अरमान और अभिरा की टेंशन कम नहीं हो रही है।

सीरियल में दमानी परिवार की एंट्री ने अरमान और अभिरा के मुश्किलें बढ़ा दी है। जहां एक ओर राघव दमानी अरमान पर अपने बेटे पर हमला करवाने का आरोप लगाता है, तो वहीं दूसरी ओर अरमान भी समर दमानी पर मुक्ति और अभिरा पर हमले का आरोप लगाता है।

जेल पहुंचा अरमान

आरोपों के बीच राघव और अरमान हाथापायी पर उतर जाते हैं, जिसके बाद पुलिस दोनों को हिरासत में ले लेती है। अपने पापा को पुलिस की गिरफ्त में देख मायरा घबरा जाती है और मुक्ति को अभिरा तक ये मैसेज पहुंचाने के लिए कहती है।

अभिरा पहुंचेगी जयपुर

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अरमान को बचाने के लिए अभिरा जयपुर पहुंचेगी। हालांकि पुलिस वॉर्निंग देकर राघव और अरमान को रिहा कर देगी। अपने पापा को रिहा होते देख मायरा चैन की सांस लेगी और वहीं से अपने पापा अरमान के साथ होटल पहुंचेगी।

मायरा और अरमान के बीच होगी नोंक-झोंक

होटल में मायरा लगातार अरमान से पुलिस केस के बारे में सवाल करेगी, लेकिन अरमान उसे पूरी बात बताने से बचता नजर आएगा। वह मायरा को वापस उदयपुर चलने के लिए कहेगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस भी हो जाएगी। तभी अभिरा जयपुर पहुंच जाएगी और मायरा को वहीं छोड़कर अरमान को अपने साथ उदयपुर चलने के लिए कहेगी।

मायरा-कबीर के नाम होगा फेस्ट

कहानी में आगे राघव दमानी अपनी पत्नी नंदिनी और कबीर के साथ होटल पहुंचेगा। इसके बाद दमानी परिवार वापस उदयपुर लौट जाएगा। इसी बीच फेस्ट का रिजल्ट सामने आएगा, जिसमें मायरा और कबीर विजेता बनेंगे। प्रेजेंटेशन के बाद दोनों अपनी जीत से काफी खुश नजर आएंगे और एक-दूसरे को गले लगाएंगे। इस दौरान शो में एक खुशनुमा पल देखने को मिलेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
हनी सिंह ने बादशाह को कहा नालायक औलाद, रैपर्स के बीच छिड़ी जुबानी जंग, समय रैना के शो से बढ़ा विवाद

समर से बदला लेना चाहता है अरमान

दूसरी तरफ अरमान भी उदयपुर पहुंच जाएगा और सबसे पहले मुक्ति से मुलाकात करेगा। वह मुक्ति से माफी मांगेगा। इसके बाद अरमान समर दमानी से बदला लेने का फैसला करेगा। हालांकि, अभिरा उसके इस कदम के खिलाफ होगी।

अभिरा बनाएगी दमानी परिवार को जवाब देने की रणनीति

अभिरा अरमान को समझाएगी कि गुस्से में आकर कोई गलत कदम उठाने के बजाय उन्हें अपनी सीमाओं में रहकर दमानी परिवार का सामना करना चाहिए। वह अरमान को भरोसा दिलाएगी कि वे समर और राघव को उनके तरीके से जवाब देंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि अभिरा इस पूरे विवाद को किस तरह संभालती है और क्या वह अरमान को किसी बड़ी मुसीबत में फंसने से बचा पाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com