ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट! मायरा की जिंदगी में लड़के की खबर से अभिरा परेशान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द नया ड्रामा देखने को मिलेगा। अरमान मायरा से माफी मांगेंगे, वहीं अभिरा को उसकी जिंदगी में किसी लड़के के होने का शक परेशान करने वाला है।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: प्रोड्यूसर राजन शाही के सबसे चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही धमाकेदार ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है। सीरियल की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स ने कबीर और मायरा के लव एंगल को दिखाकर दर्शकों को शो से बांधे रखने का फैसला लिया है।

ये रिश्ता में जन्माष्टमी पूजा वाला ट्रैक खत्म होने के बाद ही सीरियल में एक नई कहानी बुनती हुई देखने के लिए मिल सकती है। अचानक से अभिरा को मायरा की जिंदगी में किसी लड़के के होने की भनक लगते ही उसकी टेंशन बढ़ने वाली है।

अरमान ने मांगी मायरा से माफी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने के लिए मिलेगा कि कैसे अरमान अपनी बेटी से कान पकड़कर माफी मांगेगा। इसके अरमान ने मायरा को बोले हुए कड़वे शब्दों के लिए उससे माफी मांगी। मायरा भी अपने पापा को तुरंत ही माफ कर देती है।

अभिरा का प्रोटेक्टिव मम्मा मोड हुआ ऑन

मायरा और अरमान के पैचअप के बाद भी अभिरा की टेंशन कम होते हुए नजर नहीं आ रही है। अभिरा सीधे ही मायरा से उसके जिंदगी में किसी लड़के के होने की बात पूछ लेगी, जिस पर मायरा उसे समझाती हुई नजर आएगी कि उसके जीवन में कोई भी लड़का नहीं है। मायरा जेन जी रिलेशनशिप को लेकर अभिरा को सारी चीजें समझाएगी।

फैमिली टाइम

कई समय बाद पूरा पोद्दार परिवार एक साथ फैमिली टाइम बिताते हुए नजर आएगा। ये रिश्ता क्या कहलाता है कि डिनर नाइट में आपको कॉमेडी का तड़का भी लगता हुआ नजर आएगा। आज का एपिसोड देखकर दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दादीसा ने दी अभिरा को सीख

अभिरा को परेशान देख दादीसा यानी कावेरी पोद्दार उससे टेंशन की वजह जानने की कोशिश करती है। हालांकि दादीसा अभिरा की टेंशन को समझते हुए उसे समझाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन इससे भी अभिरा की परेशानी दूर होती हुई नजर आ रही है।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री