ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मायरा और कबीर के बीच बढ़ रही नजदीकियां, अभिरा और अरमान की फिर से बढ़ेगी टेंशन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की कहानी में पांचवीं जनरेशन की लव स्टोरी की शुरुआत होती नजर आ रही है। कबीर और मायरा के बीच बढ़ती नजदीकियां अब उनके करियर पर भी असर डालेंगी।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे फेवरेट टीवी सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी में जल्द ही एक बहुत ही खूबसूरत मोड़ आने वाला है।

ये रिश्ता की आने वाली कहानी शो की पांचवीं जनरेशन की लवस्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आने वाली है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा की बेटी मायरा और दमानी परिवार के बेटे कबीर के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आने वाली है।

कबीर ने कही अपने दिल की बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में आपने देखा होगा कि कैसे मायरा कबीर से अपने दिल की बात कह देती है। हालांकि मायरा के I Like You का कबीर के पास कोई जवाब ही नहीं होता है। लेकिन वो फिर भी कैसे भी करके मायरा को अपने दिल की बात बता ही देगा।

मायरा के एंटरेंस एग्जाम की तैयारी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में ये पूरे पोद्दार परिवार को मायरा की एंटरेंस एग्जाम की तैयारी करते हुए देखने के लिए मिलेगा। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मायरा प्यार के चक्कर में कैसे अपने करियर के साथ खिलवाड़ करेगी।

कबीर ने किया प्यार का इजहार

ये रिश्ता के आने वाले एपिसोड में कबीर और मायरा प्यार एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए देखने के लिए मिलेंगे। मायरा के I Like You का जवाब कबीर भी काफी ज्यादा रोमांटिक अंदाज में देते हुए दिखायी देगा।

मायरा का छूटा एग्जाम

कबीर के प्रपोजल के चक्कर में मायरा अपना एग्जाम मिस कर देगी। जिसके बाद वो खुद की गलती पर बहुत पछताती हुई नजर आएगी। अब ये देखना एक्साइटिंग होगा जब अभिरा और अरमान को मायरा की इस बेवकूफी का पता चलेगा तो वो दोनों कैसे रिएक्ट करेंगे।

आने वाले एपिसोड में मायरा का प्यार और उसका करियर आमने-सामने नजर आएगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी गलती सुधार पाती है या फिर कबीर के साथ उसका रिश्ता आगे चलकर नई मुश्किलें खड़ी करता है। साथ ही दर्शकों ये भी देखने के लिए उत्सुक होंगे कि पोद्दार परिवार और दमानी परिवार की दुश्मनी का मायरा और कबीर के रिश्ते पर क्या असर होगा।

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख