ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. फाइल फोटो)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: मायरा की टेंशन में बढ़ेगी अरमान अभिरा के बीच दूरियां, क्या खत्म हो गया Abhimaan का प्यार?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान और अभिरा के रिश्ते में तनाव बढ़ने वाला है। मायरा की परेशानी के बीच अरमान अभिरा को नजरअंदाज करेगा, जिससे उनके रिश्ते में दरार की आशंका बढ़ेगी।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही अभिरा और अरमान की कहानी में दिलचस्प मोड़ आने वाला है। जहां एक ओर मेकर्स का पूरा फोकस कबीर और मायरा के लव एंगेल पर है, तो वहीं दूसरी ओर अभिरा और अरमान के रिश्ते को लेकर भी कहानी नया मोड़ ले सकती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दमानी परिवार और पोद्दार परिवार के बीच की दुश्मनी खत्म होने का नाम भी नहीं ले रही है। राघव दमानी और नंदिनी दमानी के तेवर मायरा के लिए बदले है, तो वहीं समर दमानी मायरा को लेकर अरमान को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

पुलिस स्टेशन में भिड़े समर दमानी और अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि कैसे समर दमानी कबीर के मिलने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचता है। पुलिस स्टेशन पहुंचते ही अरमान भी अचानक वहां पहुंच जाता है और दोनों के बीच तीखी नोंक-झोक हो जाती है। समर दमानी लगातार मायरा को लेकर गलत बातें बोलता है, जिससे अरमान भड़क जाता है।

क्या कबीर से दोस्ती तोड़ देगी मायरा?

दूसरी ओर कबीर लगातार मायरा से माफी मांगने की कोशिश करते रहता है। वो मायरा के फोन पर लगातार कॉल करता है ताकि वो मायरा से उसके और उसके परिवार की ओर से माफी मांग सके, लेकिन मायरा अपने पापा की बातों को ध्यान में रखते हुए कबीर से किसी भी प्रकार की कोई दोस्ती नहीं रखने का फैसला लेती है।

क्या खत्म हो गया अभिरा-अरमान का रोमांस

अरमान के घर लौटते ही अभिरा उसे बताती है कि राघव दमानी और नंदिनी दमानी ने उससे माफी मांगी है। साथ ही अभिरा अरमान को स्पेशल डे के बारे में याद दिलाती है, लेकिन मायरा की टेंशन में अरमान इतना परेशान है कि वो अभिरा की बातों पर ध्यान ही नहीं देता।

अभिरा अरमान के लिए एक स्पेशल भजन जैमिंग डेट प्लान करती है, लेकिन अरमान इसके लिए मना कर देता है। अरमान के इस बर्ताव के कारण अभिरा का गुस्सा बढ़ जाता है। इसके अलावा चाचीसा और बुआसा भी अभिरा के दिमाग में ये ख्याल भर देती है कि समय के साथ अरमान और अभिरा का प्यार भी खत्म हो गया है, जिसके कारण अभिरा की टेंशन बढ़ जाती है।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां