

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की टेंशन रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां एक ओर कबीर के गायब होने से दमानी परिवार की सांसे रुक गई है, तो वहीं इसने पोद्दार परिवार को भी चिंता में डाल दिया है।
जयपुर यूथ फेस्टिवल में कबीर और मायरा की मुलाकात ने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर मायरा के साथ जयपुर से उदयपुर लौटा कबीर अभी तक घर नहीं पहुंचा है, तो दमानी परिवार ने कबीर के गायब होने में मायरा का हाथ होने की बात कही है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कबीर के गायब होने के बाद से ही दमानी परिवार हाथ धोकर मायरा के पीछे पड़ जाता है। मायरा से पूछताछ के लिए पुलिस भी पोद्दार हाउस पहुंत जाती है और मायरा को पुलिस स्टेशन ले जाएगी। हालांकि यहां भी अभिरा और अरमान अपनी डरी हुई बेटी का साथ नहीं छोड़ते है।
अभिरा और अरमान से बदला लेने के लिए समर दमानी मायरा को अपना निशाना बनाता है और वो राघव दमानी को मायरा के पिछले क्रिमिनल रिकॉर्ड्स के बारे में बताएगा। वो मायरा को फंसाने के लिए एक रिपोर्टर को भी बुलाता है, लेकिन राघव दमानी इन सब के लिए मना कर देता है।
अपनी बेटी पर लगे इल्जामों को गलत साबित करने के लिए अभिरा और अरमान कबीर को ढूंढ़ने के लिए निकल जाएगे। हालांकि अभिरा के इस फैसले पर पहले अरमान सवाल खड़े करता है, लेकिन बाद वो भी अभिरा का साथ देने के लिए तैयार हो जाएगा।
अभिरा और अरमान की इस बात को मुक्ति और मायरा भी सुन लेगी। ये सुनने के बाद मायरा मुक्ति से कबीर को ढूंढ़ने जाने की बात कहेगी। बाद में दोनों बहनें भी कबीर को उसी जगह ढूंढ़ने निकल जाएगी जहां मायरा ने कबीर को ड्रॉप किया था।
दूसरी ओर नंदिनी और राघव दमानी भी अपने बेटे को ढूंढ़ने के लिए निकल जाएगे। वहीं मायरा की हालत बिगड़ती हुई नजर आएगी और वो अचानक से राघव दमानी की कार के सामने आ जाती है, राघव और नंदिनी मायरा को हॉस्पिटल ले जाने के लिए कार में बैठा रहे होते है, तभी अरमान को गलतफहमी हो जाएगी कि राघव मायरा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।