आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन करीब 4 करोड़ रुपये कमाए।
दूसरे दिन फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 5.25 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म ने विदेशों में दो दिनों में करीब 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। खास बात यह है कि वीकेंड पर फैमिली ऑडियंस भी इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों का रुख कर रही है। ऐसे में फिल्म को अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलने की उम्मीद है।
आयुष्मान खुराना की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अपना अलग ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। अब 'ये प्रेम मोल लिया' से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन भारत में करीब 5.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह दो दिनों में इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 11 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
'ये प्रेम मोल लिया' को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। भारत और विदेश की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 18.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही अच्छी रफ्तार पकड़ ली है।
आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का अनुमानित बजट करीब 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबा सफर तय करना होगा। हालांकि, शुरुआती दो दिनों की कमाई और वीकेंड पर मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म से उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब रविवार को फिल्म की कमाई में कितना उछाल आता है, यह देखना दिलचस्प होगा। अगर दर्शकों का ऐसा ही प्यार मिलता रहा तो फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।