प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी नजर आए। बड़े बजट और स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 208 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, जियोहॉटस्टार पर आने के बाद इसे शुरुआत में ही 1.75 करोड़ दर्शक मिले।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)