Yeh Prem Mol Liya Review: हम आपके हैं कौन की याद दिलाती है ये प्रेम मोल लिया, जानें फिल्म की खूबियां और कमियां

Yeh Prem Mol Liya Movie Review: 'ये प्रेम मोल लिया' प्यार, परिवार और बराबरी का खूबसूरत संदेश देती है। आयुष्मान-शरवरी का अभिनय और संगीत शानदार है, लेकिन धीमी रफ्तार फिल्म का मजा थोड़ा किरकिरा करती है।
Yeh Prem Mol Liya Review
शरवरी वाघ और आयुष्मान खुराना(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्यार, परिवार और रिश्तों में बराबरी का संदेश देखने को मिलता है।

  • आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की जोड़ी फिल्म की अहम खासियत है।

  • फिल्म की धीमी रफ्तार और कमजोर कहानी सबसे बड़ी कमियां हैं।

Ayushmann Khurrana Yeh Prem Mol Liya Review: सूरज बड़जात्या अपनी पारिवारिक फिल्मों और प्रेम कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' भी प्यार, रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों की कहानी लेकर आई है। हालांकि, इस बार फिल्म सिर्फ दो लोगों के प्यार तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की जिम्मेदारियों और रिश्तों में बराबरी जैसे अहम मुद्दों को भी उठाती है। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म में अच्छी सोच तो है, लेकिन कमजोर पटकथा और धीमी रफ्तार इसके प्रभाव को थोड़ा कम कर देती है। ये प्रेम मोल लिया को 3/5 स्टार मिले हैं।

फिल्म की कहानी पूर्वा यानी शरवरी वाघ और प्रेम यानी आयुष्मान खुराना के इर्द-गिर्द घूमती है। पूर्वा के परिवार में दादी, नानी और बुआ समेत कई महिलाएं हैं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी उसी पर है। यही वजह है कि वह शादी नहीं करना चाहती। दूसरी तरफ प्रेम को पूर्वा से प्यार हो जाता है। वह उसके साथ जिंदगी बिताने के लिए अपने परिवार के साथ पूर्वा के घर रहने और उसकी पारिवारिक जिम्मेदारियां साझा करने का फैसला करता है। हालांकि, प्रेम के पिता को उसका यह कदम पसंद नहीं आता। ऐसे में प्यार और पारिवारिक परंपराओं के बीच टकराव शुरू होता है।

कहां कमजोर पड़ती है फिल्म

फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी धीमी रफ्तार है। खासकर पहला हिस्सा आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की प्रेम कहानी को स्थापित करने में काफी समय लेता है। कई दृश्य खिंचे हुए महसूस होते हैं। फिल्म का विचार अच्छा है, लेकिन पटकथा और संवादों में वह धार नजर नहीं आती, जो कहानी को ज्यादा मनोरंजक बना सकती थी। इसके अलावा, आयुष्मान के किरदार में कहीं-कहीं सलमान खान की छवि दिखाई देती है। फिल्म का ट्रीटमेंट भी सूरज बड़जात्या की पुरानी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की याद दिलाता है। इससे कुछ घटनाओं का अंदाजा पहले ही लगने लगता है।

Yeh Prem Mol Liya Review
अक्षरा सिंह ने ईठा के गाने में लगाया लावणी का तड़का, श्रद्धा कपूर के मिर्च मसाला सॉन्ग पर जमकर लगाएं ठुमके

संगीत और कलाकारों का अभिनय है मजबूत पक्ष

फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में इसका संगीत और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू शामिल हैं। सूरज बड़जात्या की फिल्मों की तरह यहां भी गाने कहानी के माहौल को खूबसूरती से आगे बढ़ाते हैं। अभिनय की बात करें तो शरवरी वाघ अपने किरदार में सहज और प्रभावशाली लगती हैं। आयुष्मान खुराना ने भी अच्छी कोशिश की है। अनुपम खेर, स्वानंद किरकिरे, सीमा पाहवा और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म को मजबूती दी है।

Yeh Prem Mol Liya Review
दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले नई गाइडलाइन जारी, झंडे-बैनर और मेकअप समेत इन चीजों पर बैन

क्या है फिल्म का खास संदेश

फिल्म की सबसे अहम खूबी इसका संदेश है कि परिवार की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की नहीं होती। रिश्तों में प्यार के साथ बराबरी और एक-दूसरे की जिम्मेदारियां साझा करना भी जरूरी है। सूरज बड़जात्या ने पारिवारिक मनोरंजन के अपने अंदाज में इस नए विचार को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। कुल मिलाकर, 'ये प्रेम मोल लिया' एक अच्छी सोच वाली पारिवारिक फिल्म है। इसकी धीमी रफ्तार और कमजोर पटकथा थोड़ी निराश करती है, लेकिन संगीत, कलाकारों का अभिनय और रिश्तों में बराबरी का संदेश इसे देखने की वजह देते हैं।