कियारा आडवाणी और यश  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कियारा आडवाणी की एक्टिंग के कायल हुए यश, बोले- 26 अगस्त के बाद पूरा भारत फिर पड़ेगा प्यार में

Yash Praises Kiara Advani: यश ने ‘टॉक्सिक’ की को-स्टार कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म में कियारा के अलग अंदाज की चर्चा करते हुए कहा कि दर्शक एक बार फिर उनके अभिनय के कायल हो जाएंगे।

अपूर्वा नायक

Kiara Advani Toxic Nadia Role: केजीएफ से पूरे भारत को अपनी एक्टिंग के दीवाने बनाने वाले सुपरस्टार यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज से पहले अपनी को-स्टार की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े है।

हाल ही में हैदराबाद में प्री रिलीज प्रोग्राम में सुपरस्टार यश ने कियारा आडवाणी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म में नादिया का किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी की एक्टिंग सभी को हैरान करने वाली है। साथ ही उन्हें ये भी उम्मीद है कि कियारा को इस अंदाज में देखने के बाद पूरा भारत एक बार फिर से उनकी एक्टिंग का दीवाना हो जाएगा।

टॉक्सिक में दर्शकों को कियारा का अलग अंदाज देखने मिलेगा

फिल्म के कार्यक्रम में सुपरस्टार यश ने कियारा के स्वभाव की भी तारीफ की और कहा कि वह बेहद सरल और सच्ची इंसान है। उनमें एक ऐसी सहजता है, जो उन्हें पर्दे पर भी खास बनाती है। उन्होंने अब तक अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन 'टॉक्सिक' में दर्शकों को उनका एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलेगा।

26 तारीख से ऑडियंस कियारा को अलग रूप में देखेगी

यश ने कहा है कि कियारा आडवाणी बेहतरीन को-स्टार है। वह बहुत सरल है और एक शानदार अभिनेत्री है। कियारा ने अपने करियर में आज तक जो कुछ किया है, मुझे लगता है कि 26 तारीख से दर्शक उन्हें उससे कहीं ज्यादा अलग रूप में देखने वाले हैं। भारत एक बार फिर कियारा के प्यार में पड़ेगा और इस बार एक अलग लेवल पर। मैं उनका फिल्म का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं।

नादिया का किरदार निभाएगी कियारा

आपको बता दें कि टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में कियारा नादिया नामक महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे एक एक्शन-थ्रिलर के रूप में तैयार किया गया है। कियारा के लिए यह फिल्म कई मायनों में खास है क्योंकि इसके जरिए वह कन्नड़ सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रही हैं। टॉक्सिक को लेकर कियारा ने कहा था कि फिल्म ने मुझे अपनी सहज सीमा से बाहर जाकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

इस फिल्म के पीछे अलग-अलग जगहों से आए लोगों की सोच और प्रतिभा एक साथ जुड़ी। हर व्यक्ति ने अपने काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से किया। कियारा ने कहा है कि फिल्में कलाकारों और दर्शकों को ऐसी दुनिया में जाने का मौका देती हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होता। फिल्म का हर नया किरदार, नया सेट और हर मुश्किल चुनौती कलाकार को अपने बारे में कुछ नया सिखाती है। इस फिल्म ने मुझे अनजान चीजों के साथ सहज रहना सिखाया। टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें