टॉक्सिक के लिए यश ने ली 50 करोड़ की फीस, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक, जानें अन्य स्टारकास्ट की फीस

Toxic Movie Fees: यश की फिल्म टॉक्सिक की स्टारकास्ट की फीस को लेकर रिपोर्ट सामने आई है। दावा है कि यश ने फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं कियारा आडवाणी को 15 करोड़ रुपये मिलने की खबर है।
Toxic Star Cast Fees
यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Toxic Star Cast Fees: कन्नड़ सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर का ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारे नजर आएंगे। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर रिपोर्ट सामने आई है।

‘टॉक्सिक’ में यश डबल रोल में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये फीस ली है। खास बात यह है कि यश सिर्फ अभिनेता के तौर पर ही नहीं, बल्कि फिल्म के को-राइटर और को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हुए हैं। फिल्म में उनके किरदार को कहानी का सबसे अहम हिस्सा बताया जा रहा है।

कियारा आडवाणी और नयनतारा की फीस

फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री को इस भूमिका के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस मिली है। कियारा और यश की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी, इसलिए दोनों को साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, नयनतारा फिल्म में गंगा का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स में उनकी फीस 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है।

इन अभिनेत्रियों को मिली इतनी फीस

‘कांतारा: चैप्टर 1’ के बाद चर्चा में आईं रुक्मिणी वसंत भी ‘टॉक्सिक’ का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपये फीस दी गई है। वहीं, हुमा कुरैशी को 2 से 3 करोड़ रुपये और तारा सुतारिया को भी करीब 2 से 3 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है। फिल्म में दोनों अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Toxic Star Cast Fees
Exclusive: परितोष त्रिपाठी की शायरी में फिर घुला कॉमेडी का तड़का, कवि सम्मेलन में लगाएंगे ठहाकों का डोज

पिता-बेटे की कहानी पर आधारित है फिल्म

‘टॉक्सिक’ की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी है। फिल्म में यश के दो किरदारों के बीच रिश्ते और टकराव को कहानी का अहम हिस्सा बताया गया है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की रिलीज कई बार टल चुकी है। अब ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com