

GenZ Loves Microdrama Entertainment Trend: भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नई क्रांति हुई है। सालों साल वहीं घिसी पिटी कहानी, लंबे-लंबे एपिसोड्स और सालों साल चलने वाले ड्रामे से देश की जेन जी जनरेशन काफी बोर हो गई है।
चीन में सक्सेसफुल रहने वाले माइक्रोड्रामा प्रोजेक्ट की अब भारत में भी एंट्री हो गई है। चीन में माइक्रोड्रामा मार्केट लगभग 10 अरब डॉलर की इंडस्ट्री बन चुका है। भारत के अलावा दक्षिण पूर्व-एशिया के कई देशों में भी माइक्रोड्रामा की मांग तेजी से बढ़ रही है।
हालांकि भारत में इसकी धीमी ही सही लेकिन शुरुआत हो चुकी है। भारत में अब टीवी के सामने बैठकर एंटरटेनमेंट का आनंद लेने का ट्रेंड पीछे छूटता जा रहा है। अब लोगों को 5जी स्पीड की तरह एंटरटेनमेंट भी 5जी की स्पीड में ही देखना पसंद करने लगे हैं। भारत में बढ़ती स्मार्टफोन आबादी, डिजिटल पेमेंट का बढ़ता उपयोग और सालों साल से चलते आ रहे टीवी सीरियल की आदत माइक्रोड्रामा के लिए परफेक्ट प्लेटफॉर्म साबित हो रहे हैं।
Gen Z के लिए मोबाइल एंटरटेनमेंट की सबसे अहम स्क्रीन बन चुका है। एक मिनट का एपिसोड सफर के दौरान, कैब का इंतजार करते हुए या काम के बीच आसानी से देखा जा सकता है। दिलचस्प कहानी होने पर दर्शक लगातार कई एपिसोड देखते चले जाते हैं।
माइक्रोड्रामा के एपिसोड आमतौर पर एक से दो मिनट के होते हैं और कई बार इससे भी छोटे हो सकते हैं। मोबाइल स्क्रीन को ध्यान में रखकर तैयार किए जाने वाले इस फॉर्मेट में कहानी की शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश की जाती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, माइक्रोड्रामा में कहानी कहने का मूल तरीका बहुत ज्यादा नहीं बदला है। इनमें हीरो, विलेन, रिश्ते, टकराव और क्लिफहैंगर जैसे पारंपरिक तत्व मौजूद रहते हैं। बदलाव मुख्य रूप से स्क्रीन और दर्शकों के समय के इस्तेमाल में आया है।