यामिनी सिंह की 'बड़की सखी छोटकी सखी' का ट्रेलर आउट 
मनोरंजन

बड़की सखी छोटकी सखी ट्रेलर: यामिनी सिंह ने लिया दहेज लोभियों से सखी की मौत का बदला

Bhojpuri Film: यामिनी सिंह की नई फिल्म 'बड़की सखी छोटकी सखी' का ट्रेलर रिलीज। वह दहेज के लोभियों से अपनी सहेली की मौत का बदला लेती नजर आएंगी। फिल्म में काजल यादव भी हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Yamini Singh Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस यामिनी सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार पवन सिंह को भी सपोर्ट किया था और बताया था कि उनके बीच की सभी समस्याएं सुलझ गई हैं। इसी बीच, यामिनी सिंह की नई फिल्म 'बड़की सखी छोटकी सखी' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह अपनी सबसे अच्छी सहेली की दर्दनाक मौत का बदला लेती दिख रही हैं।

ट्रेलर में यामिनी सिंह और काजल यादव को पक्की सहेलियों के रूप में दिखाया गया है, जो एक-दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह सकतीं। कहानी में काजल यादव की शादी एक दहेज लोभी परिवार में होती है, जहाॅं उसे दहेज की माॅंग पूरी न होने पर बहुत परेशान किया जाता है। क्रूरता की हद पार करते हुए ससुराल वाले आखिरकार काजल को जलाकर मार डालते हैं। अपनी सखी की इस भयावह मौत का बदला लेने के लिए यामिनी सिंह उसी घर में बहू बनकर एंट्री लेती हैं और पूरे परिवार को उनके घिनौने कर्मों की सजा देती हैं।

समाज पर दहेज प्रथा का कड़वा प्रहार

फिल्म 'बड़की सखी छोटकी सखी' का ट्रेलर इमोशन्स से भरा है और यह समाज की दहेज प्रथा जैसी गंभीर समस्या पर कड़वा प्रहार करता है। यह दिखाता है कि आज भी दहेज के लोभी किस तरह एक बेटी की जिंदगी छीन लेते हैं। यामिनी सिंह का बदला लेने वाला इंटेंस किरदार दर्शकों को प्रभावित करता है। फिल्म का निर्देशन अजीत कुमार शर्मा ने किया है, जबकि निर्माता संदीप सिंह और अविनाश रोहरा हैं।

ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुकता, रिलीज डेट का इंतजार

फिल्म में यामिनी सिंह और काजल यादव के अलावा गोपाल चौहान, अयाज खान, भूपेंद्र सिंह, रिंकू आयुषी, सोनाली मिश्रा, विद्या सिंह, अनूप अरोरा, और रूपा सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर को फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, जिससे फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

यामिनी सिंह का व्यस्त वर्क फ्रंट

यामिनी सिंह इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी हाल ही में 'रिद्धि सिद्धि', 'हम साथ साथ हैं' और 'उतरन' जैसी फिल्में पर्दे पर रिलीज हुई हैं। खासकर 'रिद्धि सिद्धि' में उनके डबल रोल की काफी सराहना हुई थी और उनकी तुलना श्रीदेवी से भी की गई थी। इसके अलावा, उनकी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'आॅंखें' का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें वह एक्टर प्रदीप सिंह चींटू के साथ नजर आ रही हैं।

EndFragment

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल