'मनमोहिनी' गाने पर अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की दिखी केमिस्ट्री, देखें वीडियो

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) और सिंगर (Singer) अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का नया भोजपुरी गाना 'मनमोहिनी' (Manmohini) इस वक्त इंटरनेट पर धूम मचा रहा हैं। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। वीडियो में अभिनेता और अभिनेत्री के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'प्रयागराज' का है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी ने मिलकर गाया है। यादव राज ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। ये गाना वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को अब तक दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
Manmohini
Photo - Youtube
Published on
Updated on
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com