यामी गौतम ने खोला बॉलीवुड का काला सच, बोलीं- रिव्यू खरीदने पड़ते हैं 
मनोरंजन

यामी गौतम ने खोला बॉलीवुड का काला सच, बोलीं- रिव्यू खरीदने पड़ते हैं, वरना फैलाते हैं नेगेटिविटी

Yami Gautam Dhurandhar: यामी गौतम ने बॉलीवुड में चल रहे पेड रिव्यू और मार्केटिंग के काले सच को उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मीडिया हाउस पैसे मिलने पर फिल्म के लिए पॉजिटिव माहौल बनाते हैं।

सोनाली झा

Yami Gautam Exposes Bollywood: बॉलीवुड में पेड मार्केटिंग और खरीदे हुए रिव्यूज का ट्रेंड पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। कई बार दर्शक भी यह शिकायत करते दिखे हैं कि फिल्मों की हाइप सोशल मीडिया और मीडिया कवरेज के जरिए बनाई जाती है। अब एक्ट्रेस यामी गौतम ने इस मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाई है और ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले फैलाई जा रही नेगेटिविटी पर बड़ा बयान दिया है।

बुधवार सुबह यामी गौतम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर सनसनी मचा दी। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर काफी समय से बोलना चाह रही थीं और अब उन्हें लगा कि यह सही मौका है। यामी ने लिखा कि फिल्म मार्केटिंग के नाम पर पैसे देने का जो ट्रेंड चल रहा है, उससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि फिल्म का अच्छा माहौल बनाया जाए।

पैसे न दो तो नेगेटिव लिखते हैं

यामी आगे लिखती हैं कि जब तक उन्हें पैसे न दो, वे लोग लगातार फिल्म को लेकर नेगेटिव चीजें ही लिखते रहते हैं। वो भी फिल्म रिलीज होने से पहले ही। यामी का दावा है कि यह एक तरह का जबरन वसूली जैसा मॉडल है, जहां मजबूरी में कलाकारों और निर्देशकों को पैसे देकर रिव्यू खरीदने पड़ते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो यह “प्लेग” की तरह बॉलीवुड की क्रिएटिविटी और हेल्थ को नुकसान पहुंचाएगा।

साउथ इंडस्ट्री की तारीफ

यामी ने अपनी पोस्ट में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ऐसा कोई पेड प्रमोशन कल्चर नहीं है। उन्होंने कहा कि साउथ इंडस्ट्री की सफलता और एथिक्स की सबसे बड़ी वजह वहां की यूनिटी और ईमानदारी है। यामी की पोस्ट के बाद इंडस्ट्री के कई सितारे उनके समर्थन में उतर आए। इंस्टाग्राम पर टिस्का चोपड़ा, अर्जुन बिजलानी, अहाना कुमरा और सिंपल कौल ने उनके विचारों से सहमति जताई।

ऋतिक रोशन ने किया समर्थन

ट्विटर पर ऋतिक रोशन ने भी पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि पेड रिव्यू कल्चर का नुकसान उन्हीं लोगों को होता है जो पैसा खर्च करते हैं, क्योंकि इससे न तो लेखक निष्पक्ष रह पाता है, न ही किसी आर्टिस्ट की सच्ची प्रतिभा उभर पाती है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। आदित्य की पत्नी होने के नाते यामी ने साफ कहा कि ऑडियंस को यह फैसला खुद करने देना चाहिए कि वे क्या फील करते हैं। ईमानदार फिल्म को खरीदी हुई मार्केटिंग की जरूरत नहीं होती।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान