क्रिकेटर्स फैमिली रियलिटी शो (डिजाइन फोटो) 
मनोरंजन

धनश्री वर्मा से लेकर शाहनील गिल तक, आखिर क्यों हर रियलिटी शोज में हो रही है क्रिकेटर्स के परिवार की एंट्री?

Cricketers Family Members: रियलिटी शोज में क्रिकेटर्स के परिवार के सदस्यों की एंट्री अब आम बात हो गई है। धनश्री वर्मा और मालती चाहर जैसे नामों ने चर्चा तो बटोरी, लेकिन जीत से अक्सर दूर रह गए।

अपूर्वा नायक

Cricketers Family Members Join Reality Shows: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले रियलिटी शोज में पिछले कुछ दिनों से एक नया ट्रेंड देखने के लिए मिल रहा है। पिछले काफी समय से देखा जा रहा है कि रियलिटी शोज की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स अपने शो के लिए किसी क्रिकेटर के परिवार के सदस्य को कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री दे रहे हैं।

इंडियन क्रिकेट टीम के टॉप प्लेयर्स के परिवार का सदस्य होने के कारण पहले से ही ये कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेडिंग होते हैं। ऐसे में ज्यादा फैन फॉलोइंग होने के कारण शो के मेकर्स इन फैमिली मेंबर्स को अपने शो का हिस्सा बनाकर ऑडियंस का ध्यान खींचने का काम करते हैं। हालांकि ये भी देखा जाता है कि इन कंटेस्टेंट को जल्द ही शो से एलिमिनेट भी कर दिया जाता है।

रियलिटी शो में दिखाई देने वाले क्रिकेटर्स फैमिली मेंबर्स

धनश्री वर्मा

इंडियन क्रिकेट टीम के स्पीनर यदुर्वेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पहले भी क्रिकेटर से तलाक के चलते काफी ज्यादा लाइमलाइट में रह चुकी है। धनश्री और यदुर्वेंद्र का 20 मार्च 2025 को मुंबई की फैमिली कोर्ट द्वारा आपसी सहमति से तलाक हो गया है। तलाक से पहले धनश्री को डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा का हिस्सा बनते हुए देखा गया था। इसके अलावा धनश्री को रियलिटी शो राइज एंड फॉल में भी देखा गया है, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे।

धनश्री वर्मा (सौ. डिजाइन फोटो)

मालती चहर

मालती चहर क्रिकेटर दिपक चहल ही सगी बहन और क्रिकेटर राहुल चहर की चचेरी बहन है। मालती चाहर एक इंडियन एक्ट्रेस, मॉडल और निर्देशिका हैं। मालती बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुई थी। मालती चाहर ने सीजन के बीच में प्रवेश किया था। आते ही उन्होंने घर की मजबूत दावेदार तान्या मित्तल को सीधे चुनौती दी और उनके दावों पर सवाल उठाए, जिसके बाद वह चर्चा में आ गईं।

मालती चहर (सौ. डिजाइन फोटो)

श्रेष्ठा अय्यर

श्रेष्ठा अय्यर इंडियन क्रिकेट टीम के सदस्य श्रेयस अय्यर की बहन हैं। श्रेष्ठा को हाल ही में नेटफ्लिक्स के फेमस रियलिटी शो लॉक अप के सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। शो में उनका सफर काफी छोटा रहा। वह 'लॉक अप 2' से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं और मात्र एक हफ्ते के अंदर ही शो से एलिमिनेट हो गईं।

श्रेष्ठा अय्यर (सौ. डिजाइन फोटो)

शुभमल गिल की बहन की होगी एंट्री

अब इंडियन क्रिकेट टीम के हैंडसम हंक शुभमन गिल की की बहन शाहनील गिल द ट्रेटर्स 2 में नजर आने वाली हैं। दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि वह अपनी स्ट्रेटेजी और परफॉर्मेंस के दम पर आगे बढ़ती हैं या उनकी मौजूदगी केवल शुरुआती चर्चा तक सीमित रहती है।

शाहनील गिल (सौ. डिजाइन फोटो)

टीआरपी में कितना असरदार है यह फॉर्मूला?

मनोरंजन जगत में यह माना जाता है कि चर्चित चेहरों से जुड़े रिश्तेदार दर्शकों के बीच पहले से पहचान रखते हैं, जिससे शो को शुरुआती चर्चा और सोशल मीडिया पर बेहतर पहुंच मिलती है। हालांकि किसी भी प्रतियोगी की सफलता अंततः उसके प्रदर्शन, रणनीति और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। इसलिए यह कहना कि केवल क्रिकेटर्स के परिवार के सदस्य होने से कोई प्रतियोगी जीत जाएगा या सिर्फ टीआरपी के लिए बुलाया जाता है, तथ्यात्मक रूप से सही नहीं होगा।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन