Rajesh Kumar: कर्ज में डूबने के बाद भी नहीं टूटा साराभाई vs साराभाई का रोशेश, एक्टिंग छोड़ बन गए थे किसान

Sarabhai Vs Sarabhai फेम अभिनेता राजेश कुमार ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि खेती में भारी नुकसान के बाद आर्थिक संकट इतना बढ़ गया था कि रिकवरी एजेंट तक उन्हें फोन पर गालियां देते थे।
Rajesh Kumar Struggle
एक्टर राजेश कुमार (सौ. Instagram)
Updated on
Rajesh Kumar Struggle
'साराभाई वर्सेज साराभाई' में रोशेश के किरदार से लोकप्रिय हुए अभिनेता राजेश कुमार ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। हालांकि, करियर के बेहतरीन दौर में उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बनाकर खेती करने का फैसला किया। गांव में रहकर उन्होंने कई वर्षों तक खेती की, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
Rajesh Kumar Struggle 2
एक इंटरव्यू में राजेश कुमार ने बताया कि खेती के दौरान आई बाढ़ ने उनकी पूरी फसल खराब कर दी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 2022 में दोबारा अभिनय की दुनिया में वापसी की। अभिनेता का कहना है कि उन्हें लगता है कि यह सब ईश्वर की योजना का हिस्सा था और इन अनुभवों ने उन्हें जीवन को नए नजरिए से समझना सिखाया।
Rajesh Kumar Struggle 3
राजेश कुमार ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी खुद को निराशा, चिंता या नकारात्मकता में डूबने नहीं दिया। उनके मुताबिक, खेती के उन पांच वर्षों ने उन्हें पहले से ज्यादा जमीन से जुड़ा और संवेदनशील इंसान बना दिया। उन्होंने महसूस किया कि जब किसी व्यक्ति के पास संसाधन नहीं होते, तब वह किस तरह के मानसिक और सामाजिक दबाव से गुजरता है।
Rajesh Kumar Struggle 4
अभिनेता ने अपने सबसे मुश्किल दिनों को याद करते हुए बताया कि आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि क्रेडिट कार्ड रिकवरी एजेंट चौकीदार के पास फोन करके उन्हें अपमानित करते थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पैसों की कमी के कारण उन्हें अपनी कार बेचनी पड़ी। उनकी आखिरी इको कार भी उन्होंने नासिक के किसानों को दे दी, क्योंकि वह उन्हें समय पर भुगतान नहीं कर पा रहे थे।
Rajesh Kumar Struggle 6
राजेश कुमार ने कहा कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न रही हों, उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। उनका मानना है कि संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है और वही अनुभव आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। आज उनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो जीवन में असफलताओं का सामना कर रहे हैं और फिर से नई शुरुआत करना चाहते हैं।
Rajesh Kumar Struggle 5
राजेश कुमार हाल ही में वेब सीरीज रक्तांचल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो आगे ओ माय डॉग फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। हालांकि इससे पहले भी राजेश कुमार बा बहू और बेबी, श्रीमती और श्री शर्मा इलाहाबाद वाले और चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लवस्टोरी जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com