काजिया लिज मेजो (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Miss Universe 2026: कौन हैं 19 साल की काजिया लिज? मिस यूनिवर्स 2026 में 115 देशों की सुंदरियों को देंगी टक्कर

Kaziah Liz Mejo Beauty Pageant: 19 साल की काजिया लिज मेजो मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जानिए UAE में जन्मी केरल की मॉडल की पढ़ाई, फिल्मी सफर और ब्यूटी पेजेंट की उपलब्धियां।

सोनाली झा

Highlights

  • काजिया लिज मेजो 19 साल की मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

  • काजिया साल 2020 में मलयालम फिल्म 'शाइलॉक' में काम कर चुकी हैं।

  • काजिया ने 2024 में मिस टीन डिवा और मिस इंटरनेशनल इंडिया का खिताब जीता था।

Kaziah Liz Mejo Miss Universe 2026 India Representative: मिस यूनिवर्स 2026 को लेकर दुनियाभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट में कई देशों की खूबसूरत और प्रतिभाशाली मॉडल हिस्सा ले रही हैं। इस बार भारत की तरफ से 19 साल की काजिया लिज मेजो ताज जीतने की रेस में शामिल हैं। छोटी उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं काजिया के सामने 115 देशों की सुंदरियों की चुनौती होगी। अब हर भारतीय की निगाहें उन पर टिकी हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं काजिया लिज और कैसे उन्होंने यहां तक का सफर तय किया।

काजिया लिज मेजो मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं, हालांकि उनका जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। उनकी उम्र महज 19 साल है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अबू धाबी से पूरी की है। फिलहाल वह कर्नाटक के मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन से लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। मॉडलिंग के अलावा काजिया को एक्टिंग और डांसिंग का भी शौक है। वह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।

काजिया लिज मेजो

2020 में कर चुकी हैं फिल्मों में डेब्यू

काजिया लिज सिर्फ मॉडल ही नहीं, बल्कि एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने साल 2020 में मलयालम फिल्म 'शाइलॉक' में काम किया था। इस फिल्म में अभिनेता ममूटी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। कम उम्र में ही काजिया ने मॉडलिंग और मनोरंजन की दुनिया में कदम रख दिया था। इसके बाद उन्होंने कई ब्यूटी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और अपनी अलग पहचान बनाई।

काजिया लिज मेजो

एक के बाद एक जीते कई बड़े खिताब

काजिया लिज ने साल 2024 में मिस टीन डिवा का खिताब अपने नाम किया था। इसी साल उन्होंने मिस इंटरनेशनल इंडिया का ताज भी जीता। इसके बाद साल 2026 में उन्होंने पहले मिस यूनिवर्स केरल का खिताब हासिल किया और फिर अगस्त में जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 चुनी गईं। इन उपलब्धियों के बाद अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

कब आएगा मिस यूनिवर्स 2026 का रिजल्ट

अब काजिया लिज की नजरें मिस यूनिवर्स 2026 के ताज पर हैं। इस प्रतियोगिता में उन्हें दुनिया के 115 देशों से आईं प्रतिभागियों का सामना करना होगा। भारतीय दर्शकों को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। भारतीय समयानुसार 25 नवंबर की सुबह 6:30 बजे प्रतियोगिता के विजेता के नाम का ऐलान किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या काजिया लिज भारत के लिए मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर इतिहास रच पाती हैं या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार