फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रिलीज से पहले 'Welcome To The Jungle' पर सेंसर बोर्ड का डंडा, कई सीन्स और डायलॉग्स में किया बदलाव

Welcome To The Jungle Movie Update: सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पर 18 कट्स लगाते हुए इसे यूए 16 सर्टिफिकेट दिया है, जिसके बाद कई सीन्स में बदलाव किया गया है।

यति सिंह

Welcome To The Jungle Censor Board Cuts: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। काफी समय से चर्चा में बनी उनकी मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अपनी रिलीजिंग डे के बेहद करीब पहुंच चुकी है। दर्शक इस कॉमेडी ड्रामा का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने से ठीक पहले इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को देखने के बाद इस पर एक दो नहीं बल्कि 17 से ज्यादा कट्स लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद फिल्म के कुछ पार्ट्स में दर्शकों को बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर चला दी सेंसर की कैंची

डायरेक्टर अहमद खान के डायरेक्शन में तैयार हुई इस बड़ी फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी तो मिल गई है, लेकिन इसके लिए फिल्म मेकर्स को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ( CBFC) ने फिल्म की बारीकी से समीक्षा करने के बाद फिल्म में कुल 18 बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।

इन बदलावों में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के कई महत्वपूर्ण सीन्स पर कैंची चलाई गई है और साथ ही कुछ खास डायलॉगों को भी पूरी तरह से बदलने के लिए कहा गया है। सेंसर बोर्ड की इस सख्ती के बाद अब फिल्म में कई बदलाव दर्शकों को देखने को मिलेंगे।

एक्ट्रेस के इन सीन्स पर गिरी सेंसर की गाज

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अहम रोल निभा रहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के कुछ सीन्स को लेकर सेंसर बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। खबरों के अनुसार फिल्म में शामिल इन दोनों अभिनेत्रियों के बिकिनी सीन्स पर बोर्ड ने आपत्ति जताई है।

सेंसर बोर्ड ने इन दृश्यों को पूरी तरह से हटाने या उनमें जरूरी बदलाव करने के आदेश दिए गए हैं। सेंसर बोर्ड का मानना है कि फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों के देखने लायक बनाने के लिए इन बोल्ड दृश्यों को संशोधित करना बेहद जरूरी था। कई कांट-छांट और बदलावों के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को पास कर दिया है। बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को यूए 16 सर्टिफिकेट दिया गया है।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां