एयरफोर्स पायलट बनने का सपना देखती थीं Disha Patani, किस्मत ने बना दी बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार

Disha Patani Birthday: दिशा पाटनी आज एक्ट्रेसेस की सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, लेकिन उनका सफर आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं।
Disha Patani Birthday Special Struggle Story Success Career Journey
दिशा पाटनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Disha Patani Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती, फिटनेस और अभिनय के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। हालांकि, उनकी सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास छिपा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब दिशा सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं और अपने दम पर करियर बनाने का फैसला किया था।

13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मीं दिशा पाटनी का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के टनकपुर से जुड़ा हुआ है। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी पुलिस विभाग में अधिकारी रहे हैं, जबकि उनकी मां स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थीं। बचपन से ही दिशा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। उन्होंने कभी फिल्म एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं देखा था। उनका लक्ष्य एयरफोर्स पायलट या वैज्ञानिक बनने का था।

मॉडलिंग ने बदल दी जिंदगी

कॉलेज के दौरान एक दोस्त की सलाह पर दिशा ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद उनके लिए मॉडलिंग की दुनिया के दरवाजे खुल गए। कई विज्ञापनों में काम करने के बाद कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास बढ़ा और यहीं से अभिनय की दुनिया में कदम रखने का रास्ता तैयार हुआ। धीरे-धीरे उन्हें मॉडलिंग असाइनमेंट मिलने लगे और उन्होंने अपने करियर को नए दिशा देने का फैसला किया।

Disha Patani Birthday Special Struggle Story Success Career Journey

सिर्फ 500 रुपये लेकर पहुंचीं थीं मुंबई

एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने बताया था कि जब वह मुंबई आई थीं, तब उनके पास सिर्फ 500 रुपये थे। उन्होंने परिवार पर आर्थिक बोझ डालने के बजाय खुद संघर्ष करने का रास्ता चुना। मुंबई जैसे महंगे शहर में रहना आसान नहीं था। शुरुआती दिनों में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ऑडिशन देना, रिजेक्शन झेलना और लगातार खुद को साबित करना उनके रोजमर्रा का हिस्सा बन गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा।

Disha Patani Birthday Special Struggle Story Success Career Journey

एमएस धोनी से मिली पहचान

दिशा पाटनी को पहली बड़ी सफलता 2015 में आई तेलुगु फिल्म लोफर से मिली। इसके बाद 2016 में एमएस धोनी में प्रियंका झा के किरदार ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद उन्होंने बागी 2, भारत, मलंग, योद्धा और कल्कि 2898 AD जैसी फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। आज दिशा पाटनी न सिर्फ बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com