वॉर 2 के ट्रेलर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह 
मनोरंजन

वॉर 2 के ट्रेलर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह, सोशल मीडिया पर आईं जबरदस्त थ्योरीज

War 2 Explosive Trailer: वॉर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म में दमदार एक्शन और इमोशन की झलक ने फैंस को उत्साहित किया है।

सोनाली झा

War 2 Trailer Users Reaction: साल 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। ट्रेलर में दिखाए गए धमाकेदार एक्शन और इमोशनल एलिमेंट्स ने दर्शकों को फिल्म के प्रति और ज्यादा जिज्ञासु बना दिया है। खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर फैंस ने फिल्म की कहानी को लेकर अपनी थ्योरीज़ पेश करनी शुरू कर दी हैं।

रेडिट पर वायरल हो रहे एक पोस्ट के मुताबिक, कियारा आडवाणी फिल्म में काव्या लूथरा का किरदार निभा रही हैं, जो कि रॉ के संयुक्त सचिव कर्नल सुनील लूथरा (आशुतोष राणा द्वारा निभाया गया किरदार) की बेटी है। थ्योरी के अनुसार, काव्या खुद एक एजेंट है और उसे ऋतिक रोशन के किरदार कबीर का पीछा करने की जिम्मेदारी दी जाती है, जिसे अब एक भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।

यूजर्स का रिएक्शन

एक यूजर ने ट्रेलर के एक दृश्य को ज़ूम कर कियारा के नाम टैग पर ‘काव्या लूथरा’ लिखा होने का दावा किया। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह न सिर्फ कबीर के करीबी हैं, बल्कि संभव है कि वह उसके मिशन का हिस्सा भी हों या विरोध में। एक शॉट में उन्हें कबीर के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए भी दिखाया गया है, वहीं कई सीन्स में वह एक्शन अवतार में अपने दुश्मनों को गोलियों से भूनते नजर आती हैं।

यूजर्स की थ्योरीज

यूजर्स की थ्योरीज़ यहीं नहीं रुकतीं। कुछ लोगों का मानना है कि कबीर, कर्नल लूथरा की हत्या कर देता है और कियारा आडवाणी बदले की आग में कबीर को खत्म करने निकलती है। वहीं कुछ का मानना है कि असली कातिल एनटीआर का किरदार है और कियारा शुरुआत से ही अंडरकवर एजेंट है जो कबीर के साथ-साथ अपने पिता की हत्या की सच्चाई का भी पता लगाती है।

वॉर 2 की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर जितनी बातें सामने आ रही हैं, उससे यह साफ है कि ‘वॉर 2’ केवल एक्शन से भरपूर नहीं, बल्कि थ्रिल और इमोशनल ट्विस्ट से भरी एक जटिल कहानी भी पेश करेगी। ऋतिक और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका और अयान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर एक ऐसे महामुकाबले की तैयारी करता है जो देशभक्ति, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का वादा करता है। फिल्म 14 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!